News4Life

Life Changing News & Views

भीषण गर्मी के कारण पटना में 22 जून से आज तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, DM का आदेश

बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूल अभी बंद रहेंगे. आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 27 जून तक बंद रखने का आदेश है. इस संबंध में पटना डीएम कुंदन कुमार ने आदेश जारी किया है. चिलचिलाती गर्मी और लू का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ सकता है. स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

पटना डीएम कुंदन कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “जिले में अत्यधिक गर्मी, विशेष रूप से दोपहर में उच्च तापमान से बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए, मैं, पटना जिले के जिला मजिस्ट्रेट, कुंदन कुमार, 27 जून, 2026 तक पटना जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाता हूं।”

9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं जारी रहेंगी

इसमें आगे कहा गया, “सभी स्कूल प्रबंधनों को इस आदेश के अनुसार शैक्षिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करने का निर्देश दिया जाता है।” यह आदेश 22 जून 2026 से 27 जून 2026 तक लागू रहेगा. इसके साथ ही इस दौरान सभी प्री-स्कूल भी बंद रहेंगे. वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं आवश्यक सावधानियों के साथ सुबह 11:00 बजे तक जारी रहेंगी.

पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी

गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. लू और भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. इधर, पटना मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य के कैमूर में तापमान 41.6 डिग्री, गया में तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, बक्सर में 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.

भरत तिवारी के परिजनों से मिले बिहार विधान परिषद के सभापति, कहा- मुख्यमंत्री को देंगे जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *