‘महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं करेंगे’: उदयनिधि की टिप्पणी पर विवाद के बीच विजय

नई दिल्ली: तमिलनाडु मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय एक महिला अभिनेता पर कथित टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन पर अपना हमला तेज करते हुए सोमवार को उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं का अपमान किया गया तो कानून अपना काम करेगा।विजय ने विधानसभा में अपने संबोधन में उदयनिधि का नाम लिए बिना कहा, “मेरी राजनीतिक जीत के पीछे मुख्य कारण महिलाएं हैं। मैं महिलाओं के खिलाफ किसी भी अपमानजनक भाषा को बर्दाश्त नहीं करूंगा। कठोर राजनीतिक आलोचना हो सकती है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।”

टिप्पणियों में अपने विचारों का साझा करें