बिहार पुलिस ने मोतिहारी में तैनात सिपाही आशीष कुमार तिवारी (647) को अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में निलंबित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उनके खिलाफ बिहार सरकारी सेवक आचरण (संशोधन) नियमावली, 2026 का उल्लंघन करने का आरोप है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है.
सिपाही आशीष कुमार तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद की गरिमा के विपरीत आचरण किया और सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस और बिहार सरकार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे विभाग की छवि खराब हुई. बिलौटी (भोजपुर) कांड से संबंधित इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक (आरक्षी), पुलिस केंद्र, मोतिहारी द्वारा की गयी थी. जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सिपाही को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया, लेकिन उसने कोई जवाब दाखिल नहीं किया. इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.
बिहार: आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात, समर्थकों के दावों से बढ़ा सियासी पारा
पुराना विवादास्पद रिकॉर्ड
आशीष कुमार तिवारी का विभागीय रिकॉर्ड पहले से ही विवादों से भरा रहा है. वर्ष 2023 में हरपुर थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया था और चाकू से हमला कर होम गार्ड सुरेश राम को घायल कर दिया था. इस मामले में उन्हें एक सज़ा की सज़ा सुनाई गई और छह महीने तक उनकी वेतन वृद्धि रोक दी गई. वर्ष 2024 में पीपराकोठी थाने में पदस्थापना के दौरान उन पर चौकीदार पंकज कुमार और एक पुलिस पदाधिकारी पर सरकारी पिस्टल से गोली चलाने का प्रयास करने का आरोप लगा था. इस मामले में पीपराकोठी थाना कांड संख्या 173/24 दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है. विभागीय स्तर पर उनकी दो साल की वेतन वृद्धि भी रोक दी गयी.
विभाग की सख्ती
पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा पद की गरिमा के विपरीत आचरण और सोशल मीडिया पर बिना सोचे समझे आपत्तिजनक बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस मामले में कड़ी कार्रवाई का संदेश देते हुए आशीष तिवारी को निलंबित कर दिया गया है. विभागीय जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जायेगी.
बिहार समाचार: PMCH के निष्कासित प्रिंसिपल एनपी सिंह ने कार्रवाई पर उठाए सवाल, स्वास्थ्य विभाग ने दी सफाई






Leave a Reply