राजस्थान: कोटा में कोचिंग छात्र ने फ्लाईओवर से कूदकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत.

राजस्थान के कोटा शहर में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं एक बार फिर चिंता का विषय बन गई हैं. विज्ञान नगर थाना इलाके में विज्ञान नगर फ्लाईओवर पर देर रात बिहार निवासी एक कोचिंग छात्र ने कथित तौर पर नीचे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर रूप से घायल छात्रा को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान बिहार के रानीगंज निवासी योगेश कुमार की बेटी जय श्री (उम्र लगभग 18-20 वर्ष) के रूप में की गई है। वह मोशन कोचिंग में जेईई की तैयारी कर रही थी और विज्ञान नगर इलाके के एक हॉस्टल में रहती थी।

बीजेपी के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा ने बीएपी विधायक उमेश डामोर पर लगाया आरोप, ‘उन्हें अंदर बाहर कराने की दी गई धमकी’

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र ने अचानक फ्लाईओवर से छलांग लगा दी, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और छात्र को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटना हो चुकी थी. विज्ञान नगर थाने के एएसआई कय्यूम अली ने बताया कि पुलिस ने छात्र के हॉस्टल के कमरे की तलाशी ली, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कोटा में बढ़ रही आत्महत्याएं

यह घटना कोटा में कोचिंग छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य समस्या को फिर से उजागर करती है। हाल ही में दो और घटनाएं सामने आई हैं. कुछ दिन पहले कोटा में एक इंजीनियरिंग कोचिंग छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इसी महीने एक और छात्र ने दबाव न झेल पाने के कारण आत्महत्या कर ली थी. इन घटनाओं ने कोटा कोचिंग हब की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कोचिंग स्टाफ और छात्र के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. हॉस्टल मालिक, कोचिंग स्टाफ और छात्र के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में पढ़ाई के दबाव को मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि अंतिम रिपोर्ट पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही सामने आएगी। हर साल सैकड़ों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा आते हैं। तीव्र प्रतिस्पर्धा, माता-पिता का दबाव और अलगाव की भावना कई छात्रों को मानसिक परेशानी में डाल देती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोचिंग संस्थानों को काउंसलिंग सिस्टम मजबूत करना होगा.

जयपुर में एबीपी न्यूज की खबर का असर! लड़की पर खौलता पानी फेंकने के आरोपी कांस्टेबल पर कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *