अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के बाद अब बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड राज्य भर के मंदिरों में दान और चढ़ावे की गिनती को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की तैयारी कर रहा है. धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य और पटना महावीर मंदिर के सचिव शायन कुणाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को कायम रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड बैठक में राज्य के सभी मठ-मंदिरों में एक समान सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव रखा जायेगा.
शायन कुणाल ने बताया कि पटना महावीर मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दान पेटियों की गिनती हो चुकी है. दान पेटियां गुरुवार और शनिवार को खोली जाती हैं और गिनती के दौरान मंदिर प्रशासन, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी की जाती है। पूरी प्रक्रिया शीशे से सुरक्षित कमरे में होती है ताकि श्रद्धालु भी इसे देख सकें। उन्होंने बताया कि अब बैंक एक नई व्यवस्था भी लागू करने जा रहा है, जिसके तहत गिनती पूरी होते ही रकम सीधे बैंक खाते में जमा हो जाएगी और नकदी बैंक की सुरक्षित अभिरक्षा में रहेगी।
गयाजी में विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आज से, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
प्रसाद के साथ-साथ अब मूर्तियों की सुरक्षा पर भी फोकस रहेगा
धार्मिक न्यास बोर्ड सिर्फ प्रसाद की सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेगा. शायन कुणाल ने कहा कि बिहार में हाल के वर्षों में अष्टधातु और अन्य कीमती मूर्तियों की चोरी की घटनाएं सामने आई हैं. इसे देखते हुए बोर्ड सभी प्रमुख मंदिरों में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय पुलिस की निगरानी और आधुनिक सीसीटीवी सिस्टम लागू करने की दिशा में काम करेगा.
उन्होंने कहा कि जहां भी कीमती मूर्तियां हैं, वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. साथ ही दान की गिनती स्थानीय लोगों, मंदिर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में की जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे.
बिहार के सभी मंदिरों में ऐसी व्यवस्था की जायेगी
शायन कुणाल ने भक्तों के विश्वास को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि अयोध्या की घटना ने देशभर के मंदिर प्रबंधन के सामने जवाबदेही का बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड चाहता है कि राज्य के सभी मंदिरों में ऐसी व्यवस्था बनायी जाये, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश न रहे.
बोर्ड का मानना है कि पारदर्शिता और सुरक्षा ही भक्तों की आस्था को मजबूत बनाए रखने का सबसे प्रभावी तरीका है। जल्द ही होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर अंतिम फैसला होने की संभावना है.
बिहार में आज भी सक्रिय रहेगा मॉनसून, 32 जिलों में भारी बारिश, कई जगहों पर अलर्ट






Leave a Reply