बिहार की हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया. मंगलवार (जुलाई 28, 2026) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के रोड शो के दौरान एक मॉल के सामने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे पर पर्चे फेंके गये, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गयी. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया और किसी भी तरह की झड़प नहीं होने दी.
बीजेपी के रोड शो में सांसद रविशंकर प्रसाद, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह और पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. राजद की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पार्टी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में रोड शो कर रहे थे.
रोहतास: तुतला भवानी धाम में झरने का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!
पवन सिंह को देखकर तेजस्वी ने हाथ हिलाया.
पटना में रोड शो के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला जब तेजस्वी यादव और बीजेपी नेता पवन सिंह आमने-सामने आ गए. दोनों ने संकेतों से बात की. पवन सिंह और तेजस्वी ने हाथ हिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया. चुनावी तनाव के बीच राजनीतिक शिष्टाचार की झलक देखने को मिली.
30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को नतीजे
बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे. पूर्व विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी.
त्रिकोणीय मुकाबले से बढ़ी दिलचस्पी
इस बार चुनाव में बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है, जबकि राजद ने रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय और काफी दिलचस्प हो गया है. अब सबकी निगाहें मतदान और चुनाव नतीजों पर हैं.
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बीएसएपी को सौंपी गई






Leave a Reply