रोहित शर्मा और शुबमन गिल ने मिलकर रचा इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर सका ऐसा!

भारतीय कप्तान शुबमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 77 रन बनाए. गिल भले ही शतक नहीं लगा पाए हों, लेकिन उन्होंने रोहित शर्मा के साथ ऐतिहासिक साझेदारी की है. भारत के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा और शुभमन गिल के नाम है.

रोहित और गिल ने रचा इतिहास

लॉर्ड्स वनडे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की और 147 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. लॉर्ड्स के मैदान पर भारत के लिए पहले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है.

इसी मैच में जैकब बेथेल और बेन डकेट ने लॉर्ड्स में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया. इनके बीच 192 रनों की साझेदारी हुई. रोहित शर्मा और शुबमन गिल 147 रन की साझेदारी के साथ अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

लॉर्ड्स में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

लॉर्ड्स में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी अब रोहित शर्मा और शुभमन गिल के नाम है. लॉर्ड्स में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का भारतीय रिकॉर्ड सुरेश रैना और एमएस धोनी के नाम है. धोनी और रैना ने साल 2014 में इसी मैदान पर पांचवें विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी की थी.

रोहित शर्मा का शतक

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वह लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले भारत के लिए वनडे में सबसे बड़ा स्कोर सौरव गांगुली ने बनाया था, जिन्होंने साल 2004 में 90 रन की पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *