दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. महान खिलाड़ियों की खासियत यह रही है कि उन्होंने क्रिकेट के खेल पर गहरी छाप छोड़ी है. रोहित शर्मा के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी है, जो आने वाले कई सालों तक उनके नाम बना रह सकता है.
यहां हम ओवरऑल टी20 करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात कर रहे हैं. रोहित शर्मा ना सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं बल्कि वो ओवरऑल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने अब तक 568 छक्के लगाए हैं.
रोहित शर्मा का अटूट रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट के इतिहास में रोहित शर्मा 500 छक्के लगाने वाले एकमात्र भारतीय हैं. भारतीयों में उनके आसपास भी कोई बल्लेबाज नहीं है. दूसरे स्थान पर मौजूद विराट कोहली रोहित से 108 छक्के पीछे हैं। विराट ने अपने ओवरऑल टी20 करियर में 460 छक्के लगाए हैं.
429 छक्के लगाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे और संजू सैमसन चौथे स्थान पर हैं. उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज टी20 में 400 छक्कों का आंकड़ा नहीं छू सका है.
भारत के लिए सर्वाधिक छक्के (टी20 में)
- 568 छक्के – रोहित शर्मा
- 460 छक्के – विराट कोहली
- 429 छक्के – सूर्यकुमार यादव
- 420 छक्के – संजू सैमसन
रोहित शर्मा ने अब तक अपने टी20 करियर में 472 मैच खेलकर 12531 रन बनाए हैं. टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में रोहित दूसरे स्थान पर हैं. पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम फिलहाल 14218 रन हैं।
यह भी पढ़ें:
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच; जानिए क्या कहा गया
IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!






Leave a Reply