हाल ही में रोहित शर्मा के संन्यास का मुद्दा काफी चर्चा में रहा. ऐसे दावे किए गए थे जिसमें कहा गया था कि रोहित अपने करियर का आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेलने जा रहे हैं. इस मैच में ‘हिटमैन’ ने 138 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. अब बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रोहित के संन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया है. इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी संन्यास की खबरों को महज अफवाह बताया था.
संन्यास की अफवाह फैला रहे अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में 138 रन बनाए. वह वनडे क्रिकेट में लॉर्ड्स में शतक बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। आपको बता दें कि रोहित पहले ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं.
राजीव शुक्ला ने सबकुछ साफ कर दिया
आगरा में आयोजित यूपी टी20 लीग के मिनी ऑक्शन के दौरान राजीव शुक्ला ने कहा, “रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्सा हैं और खेलते रहेंगे. मीडिया और सोशल मीडिया में फैलाई जा रही खबरें झूठी हैं. फिलहाल उनके संन्यास का कोई सवाल ही नहीं है.”
रोहित ने भी बयान दिया है
रोहित शर्मा ने भी बीसीसीआई को दिए इंटरव्यू में साफ कहा था कि बाहरी दुनिया में जो कुछ भी चल रहा है, वह उसे नजरअंदाज कर रहे हैं. रोहित ने कहा कि उन्हें हमेशा अपने देश के लिए, अपनी टीम के लिए खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहा है और वह भविष्य में भी ऐसा ही करते रहेंगे.
रोहित शर्मा ने अपने 288 मैचों के वनडे करियर में अब तक 11,895 रन बनाए हैं. उनके नाम 34 वनडे शतक हैं और वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें:
क्रिकेट में रिवर्स बॉलिंग क्या है? अब गेंदबाज इसका इस्तेमाल क्यों नहीं करते?
3 साल बाद कप्तान के तौर पर मैदान पर लौटे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको किया आगाह






Leave a Reply