रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम वनडे XI, इन दो ओपनर को बनाया

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने इंस्टाग्राम पर ‘दिस ऑर दैट’ चैलेंज के दौरान अपनी पसंदीदा भारतीय वनडे इलेवन चुनी है। इस टीम में उन्होंने रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया, जबकि रोहित वनडे क्रिकेट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी भी हैं. उथप्पा ने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की ऐतिहासिक ओपनिंग जोड़ी को अपनी पहली पसंद बनाया. आंकड़ों पर नजर डालें तो यह विकल्प काफी मजबूत नजर आ रहा है. सचिन तेंदुलकर वनडे इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. सचिन के नाम 18,426 रन हैं. हाल ही में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सौरव गांगुली ने 308 मैचों में 11,221 रन बनाए हैं।

विराट, युवराज और धोनी को मिली जगह

उथप्पा ने तीसरे नंबर पर विराट कोहली को चुना, जिनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 शतक हैं. युवराज सिंह को चौथा स्थान दिया गया, जबकि एमएस धोनी को विकेटकीपर और कप्तान चुना गया। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता था. बल्लेबाजी को और मजबूत करने के लिए छठे नंबर पर सुरेश रैना को शामिल किया गया.

बॉलिंग में ऑलराउंडर्स और दिग्गजों पर भरोसा

ऑलराउंडर के तौर पर उथप्पा ने हार्दिक पंड्या की जगह 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव को चुना. स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जड़ेजा को जगह मिली है, जबकि स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर अनिल कुंबले को चुना गया है. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जहीर खान और जसप्रित बुमरा को सौंपी गई.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG दूसरे वनडे का समय बदला, दोपहर 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानें कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

रॉबिन उथप्पा की सर्वकालिक भारतीय वनडे XI:

सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुरेश रैना, कपिल देव, रवींद्र जड़ेजा, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रित बुमरा।

ये भी पढ़ें- गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खोटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *