News4Life

Life Changing News & Views

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, सचिन-विराट के साथ इस खास लिस्ट में शामिल; ये वनडे रिकॉर्ड अपने नाम किया

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 48 रन बनाए. ‘हिटमैन’ भले ही अर्धशतक बनाने से चूक गए लेकिन उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित लिस्ट-ए क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत केवल चार भारतीय ही ऐसा कर पाए हैं.

रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 39 गेंद खेलकर 48 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. दरअसल, इस मैच में 10 रन बनाते ही रोहित ने अपने लिस्ट-ए करियर में 14000 रन पूरे कर लिए थे. भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ही ऐसा कर पाए हैं. आपको बता दें कि लिस्ट-ए फॉर्मेट में 40 या उससे ज्यादा ओवर के मैच होते हैं, जो एक ही दिन में खत्म हो जाते हैं, जिन्हें वनडे मैच भी कहा जाता है.

लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वाधिक रन (भारतीय)

लिस्ट-ए क्रिकेट यानी अपने ओवरऑल वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 551 मैचों में 21999 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अब तक 347 मैचों में 16447 रन बनाए हैं। उनके बाद सौरव गांगुली, फिर राहुल द्रविड़ और अब रोहित शर्मा भी 14000 से ज्यादा लिस्ट-ए रन बनाने वाले भारतीयों में शामिल हो गए हैं।

  • 21999 रन – सचिन तेंदुलकर
  • 16447 रन – विराट कोहली
  • 15622 रन – सौरव गांगुली
  • 15271 रन – राहुल द्रविड़
  • 14038 रन – रोहित शर्मा

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, फिर भी अधूरा रह गया कैप्टन गिल का सपना; नजर रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर थी

रोहित शर्मा की फॉर्म बनी चिंता का विषय

रोहित शर्मा ने भले ही 14000 लिस्ट-ए रन पूरे कर लिए हों, लेकिन उनकी फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है। साल 2026 में अब तक रोहित ने पांच पारियों में सिर्फ 25 की औसत से 125 रन बनाए हैं. इस साल उन्होंने वनडे में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 48 रन की पारी 2026 में पहली बार थी जब रोहित ने एक पारी में 30 रन का आंकड़ा पार किया था.

यह भी पढ़ें:

वनडे इतिहास में अफगानिस्तान को मिली दूसरी सबसे बड़ी हार, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *