‘लड़ाई शुरू होने से पहले ही भाग गए’, बीजेपी उम्मीदवार के नाम वापस लेने पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज

बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर जोर आजमाइश कर रहे हैं. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार के नाम वापस लेने पर निशाना साधा है. बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार के बदले जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ये तो बीजेपी के लोग बताएंगे. हम देख रहे हैं कि उनके उम्मीदवार मैदान छोड़ कर भाग गये हैं. लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गये.

नये प्रत्याशी के बारे में उन्होंने कहा, ‘अब दूसरे आ गये हैं, देखते हैं कितने दिन टिकते हैं.’ प्रशांत किशोर ने कहा, ”यह लोकतंत्र की ताकत है और बांकीपुर के लोगों ने इसे दिखाया है और वे खुद भी अनुभव कर रहे हैं कि जैसे ही लोग जाति-धर्म, पार्टी और नेता की प्रतिबद्धता को छोड़कर खड़े हुए हैं, बीजेपी जैसी पार्टी के नेता यहां से भाग गए हैं.”

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने फिर की बड़ी गलती! पहले टिकट कटा, अब नये प्रत्याशी के बायोडाटा में गलती?

‘कल को कुत्ते-बिल्ली को भी कौन रोकेगा…’

उन्होंने आगे कहा, “उस इलाके से भागे जिसे कल तक बीजेपी का किला बताया जा रहा था. जिसके बारे में बीजेपी वाले कह रहे थे कि अगर एक कुत्ता-बिल्ली भी खड़ा कर दें तो चुनाव जीत जाएंगे. आज वहां उन्हें अपना उम्मीदवार नहीं मिल रहा है. उम्मीदवार भाग रहे हैं.” उन्होंने कहा, ”यह प्रशांत किशोर या जनसुराज की ताकत नहीं है क्योंकि हमारे यहां कोई संगठन नहीं है.”

प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं

बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने कहा, “मैं जिंदगी में पहली बार चुनाव लड़ रहा हूं. हम विधायक, मंत्री और सांसद नहीं हैं, लेकिन यहां की जनता उठ खड़ी हुई है और नवंबर 2025 में बिहार की जनता को धोखा दिया गया है. परिवर्तन का नारा दिया गया और जीतने के बाद कोई काम नहीं किया. काम तो छोड़िए, लोगों की परेशानी बढ़ गई है. लोगों के राशन कार्ड से नाम काट दिए गए.”

उन्होंने आगे कहा कि जो बच्चे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से पढ़ाई कर रहे हैं, वे अपनी फीस नहीं भर पा रहे हैं. लोगों को इतनी परेशानी हो रही है कि सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. बारिश शुरू होते ही नालियों व गलियों की सफाई नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा, “इस बार लोग उन्हें जवाब देना चाहते हैं। वे उन्हें जवाब देना चाहते हैं और वह दिख रहा है। यही डर बीजेपी को डरा रहा है।”

बीजेपी ने बदला अपना उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बदल दिया और युवा मोर्चा के नेता नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया. पूर्व घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से अपना नाम वापस ले लिया.

बांकीपुर से अभिषेक ‘बंटी’ के नाम वापस लेने पर कांग्रेस ने कहा, ‘उनका परिवार चारा घोटाले में शामिल है…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *