‘लोगों की अंधभक्ति का नतीजा है कि…’, प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के उम्मीदवार और जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने हाल ही में हिंदू धर्म से जुड़े कुछ मुद्दे उठाकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके समर्थकों पर कटाक्ष किया है. बीजेपी नेताओं की रैली में लोगों को हनुमान और राधा-कृष्ण बनकर नचाया गया. वहीं दूसरी ओर हिंदुओं की आस्था के सबसे बड़े केंद्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रसाद चोरी का मामला सामने आया है. इस बारे में प्रशांत किशोर का कहना है कि जब लोग ‘अंधभक्त’ बन जाएंगे और किसी पार्टी के पीछे चलेंगे तो वह पार्टी उनकी अंधभक्ति का दुरुपयोग जरूर करेगी.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा, “चोरी का आरोप तो लगेगा ही. लोग पहले से ही चंदा चोर कह रहे हैं. मैं हमेशा कहता हूं कि जब आप किसी भी पार्टी को सिर्फ उसकी विचारधारा के नाम पर आंख मूंदकर फॉलो करने लगेंगे तो वह कहीं न कहीं उस अंध भक्ति का गलत इस्तेमाल करेगी. मानव इतिहास यही बताता है.”

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, ‘जो पार्टी…’

‘यह लोगों की अंधभक्ति का नतीजा है’

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, ”यह उसी अंधभक्ति का नतीजा है कि राम मंदिर में दान की चोरी हो रही है और आप उन्हें सनातन का नेता बता रहे हैं.”

दूसरे मामले में लखनऊ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रैली में एक बच्चे को हनुमान बनकर नचाया गया. उन्हें बीजेपी का झंडा भी सौंपा गया. इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग गुस्से में थे. इसे लेकर प्रशांत किशोर ने कहा, “नेताओं की रैलियों में भगवान, हनुमान और राधा-कृष्ण को नचाया जा रहा है, फिर भी आपको अच्छा लग रहा है. ये अंधभक्ति का नतीजा है.”

‘हर व्यक्ति की अपनी राय होनी चाहिए’

सलाह देते हुए पीके ने कहा, “इसलिए हम हमेशा कहते रहे हैं कि आपके पास एक विचारधारा होनी चाहिए। आप अपने विचार खुद बनाएं लेकिन विचारधारा के नाम पर अंधभक्त न बनें। हिटलर की भी एक विचारधारा थी। उसके विचारों के नाम पर लाखों लोग मारे गए थे। इसलिए विचारधारा के नाम पर अंधभक्ति नहीं होनी चाहिए।”

बिहार: ‘स्नेक लेडी’ ने किंग कोबरा को अपने शरीर पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर काटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *