दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) नेता दीपक प्रकाश का बयान सामने आया है. दीपक प्रकाश ने कहा, “सरकार ने पेपर लीक मामले में सभी जरूरी कार्रवाई की है. सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर लगातार काम कर रही है. लोगों को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन यह संविधान के दायरे में होना चाहिए और कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए. सरकार सभी मुद्दों के प्रति संवेदनशील है, हर चिंता को सुनती है और आवश्यक कार्रवाई करती है.”
दरअसल, छात्र NEET पेपर में सरकार से जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों का यह आंदोलन उस दिन उग्र हो गया जब 20 जुलाई को छात्रों ने संसद की ओर मार्च करना शुरू कर दिया. छात्रों को रोकने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े.
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे SP प्रमुख अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई
वहीं, सोमवार 20 जुलाई को दिल्ली में आयोजित सीजेपी के ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल हुए प्रदर्शनकारियों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है. दिल्ली के पांच पुलिस स्टेशनों में अब तक 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से एक एफआईआर 21 जुलाई को कनॉट प्लेस में आरएएफ जवान पर हमले के मामले में भी दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक ये एफआईआर प्रदर्शन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में दर्ज की गई हैं.
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया
वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए हमले और क्रूरता के विरोध में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया.
स्पीकर के इस फैसले से नाराज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेरा? ये बयान दिया






Leave a Reply