विराट कोहली का इंग्लैंड में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड: विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में शानदार पारी खेलते हुए 66 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 65 रन बनाए, जिसके साथ ही वह इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. कोहली ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा. किंग कोहली इस लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
अब राहुल द्रविड़ इंग्लैंड में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गये हैं. आगे बढ़ते हुए तीसरे नंबर पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम नजर आता है. उनके बाद रोहित शर्मा, सौरव गांगुली और एमएस धोनी मौजूद हैं.
इंग्लैंड में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय रन (भारतीय बल्लेबाज)
2646 रन- विराट कोहली*
2645 रन- राहुल द्रविड़
2626 रन- सचिन तेंदुलकर
2308 रन- रोहित शर्मा
1949 रन- सौरव गांगुली
1869 रन- एमएस धोनी
पिछले मैच में बल्लेबाजी नहीं की थी
मंगलवार (14 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में कोहली का बल्ला खामोश रहा। मैच में वह 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका निकला.
पिछली 9 वनडे पारियों में 7 बार 50+ का स्कोर बनाया
कोहली की पिछली 9 वनडे पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने 7 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है. इसमें 3 शतक भी शामिल हैं. आपको बता दें कि कोहली अब भारत के लिए केवल वनडे फॉर्मेट में ही उपलब्ध हैं, जिसमें वह लगातार शानदार बल्लेबाजी करते नजर आते हैं.
- 74* बनाम ऑस्ट्रेलिया
- 135 बनाम दक्षिण अफ्रीका
- 102 बनाम दक्षिण अफ्रीका
- 65* बनाम दक्षिण अफ्रीका
- 93 बनाम न्यूज़ीलैंड
- 23 बनाम न्यूज़ीलैंड
- 124 बनाम न्यूज़ीलैंड
- 05 बनाम इंग्लैंड
- 65* बनाम इंग्लैंड
विराट कोहली का वनडे करियर
कोहली के वनडे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 313 मैच खेले हैं. इन मैचों की 301 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 58.53 की औसत से 15843 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 54 शतक और 78 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें हाई स्कोर 183 रन रहा है.
यह भी पढ़ें: कुमार संगकारा और विव रिचर्ड्स के बाद ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने विराट कोहली, दूसरे वनडे में रचा इतिहास






Leave a Reply