15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद वैभव ने जोरदार वापसी की और तीन टी20 मैचों में 151 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो शानदार अर्धशतक भी निकले. उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. वैभव की शानदार बल्लेबाजी का फायदा भी टीम इंडिया को मिला. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने टी20 सीरीज जीती और जीत में इस युवा बल्लेबाज ने अहम भूमिका निभाई. अब जिम्बाब्वे दौरा खत्म होने के बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि वैभव सूर्यवंशी अगली बार टीम इंडिया की जर्सी में कब नजर आएंगे.
श्रीलंका दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे
जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगी. इस दौरे पर भारत को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. हालांकि वैभव सूर्यवंशी फिलहाल टेस्ट टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उन्हें इस दौरे पर खेलने का मौका मिलने की संभावना नहीं है. भारतीय टीम की अगली टी20 सीरीज अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाएगी. यह एक घरेलू सीरीज होगी, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी.
दोनों टीमों के बीच पहले तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन किया जाएगा. अगर वैभव अपना मौजूदा फॉर्म बरकरार रखते हैं तो इस सीरीज में उनके टीम इंडिया का हिस्सा बनने की उम्मीद रहेगी. टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद बाकी चार मैच रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे.
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल
वनडे सीरीज
27 सितंबर- पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम
30 सितंबर- दूसरा वनडे, गुवाहाटी
3 अक्टूबर- तीसरा वनडे, रांची
ये भी पढ़ें- क्रिकेट स्टेडियम में बम की खबर, दर्शकों को बाहर निकाला गया, पढ़ें खबर
टी20 सीरीज
6 अक्टूबर- पहला टी20, लखनऊ
9 अक्टूबर- दूसरा टी20, रांची
11 अक्टूबर- तीसरा टी20, इंदौर
14 अक्टूबर- चौथा टी20, हैदराबाद
17 अक्टूबर- पांचवां टी20, बेंगलुरु
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर जिस तरह से प्रदर्शन किया है उससे चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. अब क्रिकेट फैंस की नजरें अक्टूबर में होने वाली भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज पर होंगी, जहां एक बार फिर युवा बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए धमाल मचाते नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘नियम अलग क्यों हैं’, हनुमा विहारी ने चयनकर्ताओं पर लगाया आरोप!






Leave a Reply