‘वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और बाहर निकालो…’, सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप मिली, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर कोच और कप्तान की काफी आलोचना हो रही है. इस लिस्ट में सुनील गावस्कर भी शामिल हैं, जो आयरलैंड के खिलाफ 15 साल के इस बल्लेबाज का डेब्यू देखना चाहते थे. अब उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिना किसी देरी के वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई को होने वाले पहले टी20 में डेब्यू कराना चाहिए.

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने कहा, “दूसरे मैच में प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे नए खिलाड़ी थे. प्रिंस ने अच्छी गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए और उन्हें सिर्फ एक गेंद खेलने को मिली, जिसमें उन्होंने एक छक्का लगाया. करीब एक महीने पहले मैंने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड में होने वाले दोनों मैचों में खिलाया जाना चाहिए, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं.”

गावस्कर के मुताबिक एक मैच में अभिषेक शर्मा और दूसरे में संजू सैमसन को बाहर किया जा सकता था. उन्होंने कहा, “आप एक मैच में अभिषेक शर्मा और दूसरे मैच में संजू सैमसन को खिला सकते थे, हम ऐसा कर सकते थे लेकिन हमने नहीं किया. यह जरूरी नहीं है कि अगर वैभव सूर्यवंशी होते तो जीत की गारंटी होती, हो सकता था कि वह 10-15 रन पर ही आउट हो जाते. लेकिन अगर हमें युवा खिलाड़ियों को आजमाना था तो हम इन दोनों मैचों में वैभव को खिला सकते थे.”

ये भी पढ़ें- ‘गौतम गंभीर की कोचिंग में…’ क्या गलती कर रही है टीम इंडिया? पूर्व क्रिकेटर ने बताया

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है

सुनील गावस्कर ने आगे कहा, “इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई को होने वाले पहले मैच में ही उन्हें खिलाना होगा, यह सीधी सी बात है. अपने जो बल्लेबाज फॉर्म में नहीं हैं उन्हें बाहर कर दें और वैभव सूर्यवंशी को मौका दें. जो अभी आपके ओपनर हैं, उन्हें 1-2 पर खिलाएं, आप वैभव को नंबर-3 पर भेज सकते हैं. लेकिन उन्हें पहले ही मैच में मौका देना होगा.”

हालांकि, सुनील गावस्कर ने उन ओपनर्स का बचाव किया, जो आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सके. उनके मुताबिक मध्यक्रम के किसी भी बल्लेबाज को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जा सकता है. उन्होंने कहा, ”आपकी ओपनिंग जोड़ी ने पिछले डेढ़ साल में बेहतर प्रदर्शन किया है, इसलिए दो मैचों के बाद उन्हें बाहर करना सही नहीं है.”

यह भी पढ़ें- क्या गौतम गंभीर की जिद बन गई है टीम इंडिया पर भारी? वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करने पर सवाल उठ रहे हैं

गावस्कर ने कहा, “संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ठीक हैं, लेकिन मध्यक्रम के किसी बल्लेबाज को बाहर करें और वैभव सूर्यवंशी को मौका दें। पहले मैच में इंग्लैंड को झटका देने के लिए यह जरूरी है। क्योंकि अगर वह पहले मैच में चल गए तो इंग्लैंड की टीम हिल जाएगी। फिलहाल, आयरलैंड सीरीज के बाद इंग्लैंड थोड़ा अति आत्मविश्वास में हो सकता है। जिस तरह से आयरलैंड ने हमारी टीम के अति आत्मविश्वास का फायदा उठाया, हम इंग्लैंड को उठा सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *