वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. अय्यर के टॉस जीतने के बाद हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि वैभव आज डेब्यू करेंगे या नहीं. दुर्भाग्य से उनका डेब्यू नहीं हो सका.

अब सवाल उठ रहा है कि लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव डेब्यू क्यों नहीं कर पाए? इसका जवाब कैप्टन अय्यर ने बड़े साफ शब्दों में दिया. अय्यर ने कहा कि वैभव के अनुभव को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल करना मुश्किल है. भारत के नए टी20 कप्तान ने मौजूदा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया.

श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में क्या कहा?

जब अय्यर से पूछा गया कि क्या वैभव आज खेल रहे हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से नहीं. वह एक शानदार खिलाड़ी हैं. लेकिन जाहिर तौर पर हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास काफी अनुभव है और जिन्होंने पिछली कुछ सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. इसलिए हम अपने ज्यादातर खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.”

अय्यर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि सही समय आने पर उन्हें (वैभव सूर्यवंशी) मौका मिलेगा। लेकिन अभी, हम तीन वास्तविक सीमर, एक ऑलराउंडर और दो स्पिनरों के साथ जा रहे हैं।”

बता दें कि सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 रविवार (28 जून) को खेला जाएगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव को दूसरे मैच के लिए प्लेइंग 11 में जगह मिलती है या नहीं. फिलहाल भारत ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट जगत की नजर वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू पर है.

मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

मैच के लिए आयरलैंड की प्लेइंग 11

टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कॉलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मुंद्रा, मैथ्यू होलार्ड।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, शाहिद अफरीदी नंबर 1 पर; सूची देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *