भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। महज 15 साल और 118 दिन की उम्र में उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। इस शानदार पारी से उन्होंने सचिन तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
19 गेंदों में तूफानी अर्धशतक
हरारे में खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. उन्होंने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू के बाद पहली तीन पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर 15 रन था, लेकिन इस पारी ने दुनिया को उनकी प्रतिभा की झलक दिखा दी.
सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
1. वैभव सूर्यवंशी (भारत)- 15 वर्ष 118 दिन
भारत के सबसे आक्रामक युवा बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए महज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. वैभव ने यह स्कोर अपने नाम कर इस लिस्ट में टॉप पर कब्जा कर लिया है.
2. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 16 वर्ष 213 दिन
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में बनाया था। उस समय उनकी उम्र केवल 16 साल और 213 दिन थी। इसके साथ ही वह लंबे समय तक सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने रहे.
3. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 16 साल 214 दिन
पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी वनडे में बनाया था। उस समय उनकी उम्र 16 साल और 214 दिन थी। शहीद छोटी उम्र से ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे हैं।
4. मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान)- 17 साल 39 दिन
मुश्ताक मोहम्मद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं। उन्होंने ये रिकॉर्ड साल 1960 में भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट खेलते हुए अपने नाम किया था. उस वक्त उनकी उम्र 17 साल 39 दिन थी. उन्होंने शुरू से ही क्रिकेट की दुनिया में अपना प्रभाव छोड़ा है.
5. मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश)- 17 साल 63 दिन
बांग्लादेश के क्रिकेटर मोहम्मद अशरफुल ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक 2001 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में बनाया था। उन्होंने यह रिकॉर्ड तब बनाया जब वह 17 साल और 63 दिन के थे।
ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या विराट कोहली ने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कोई ट्वीट किया है, जानिए वायरल पोस्ट का सच?
भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया
वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस पारी ने संकेत दिया है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य के लिए एक नया आक्रामक बल्लेबाज मिल सकता है। क्रिकेट विशेषज्ञों की नजर अब उनके आगामी प्रदर्शन पर रहेगी.
ये भी पढ़ें- PAK VS WI: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम का ऐलान, इस शानदार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका






Leave a Reply