News4Life

Life Changing News & Views

वैभव सूर्यवंशी विवाद पर श्रीलंकाई कप्तान का चौंकाने वाला बयान, फाइनल से पहले कहा- हमने किसी को नियुक्त किया है…

भारत और श्रीलंका की टीमें ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बना चुकी हैं. खिताबी मुकाबला 21 जून को भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा. यह कोई आम फाइनल मुकाबला नहीं होगा क्योंकि इसमें भावनाएं भी शामिल होंगी. क्योंकि पिछली बार जब भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने आई थीं तो वैभव सूर्यवंशी विपक्षी खिलाड़ियों से भिड़ गए थे और मामला हाथापाई तक पहुंच गया था.

दरअसल, वह मैच सुपर ओवर तक चला, जिसमें श्रीलंका ने रोमांचक जीत दर्ज की. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस हो गई और उन्होंने एक खिलाड़ी को धक्का भी दे दिया. इस घटना पर काफी हंगामा हुआ था और वैभव ने कहा था कि पूरे टूर्नामेंट में श्रीलंकाई खिलाड़ी उन पर तंज कसते रहे. लेकिन अब श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने ऐसे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.

श्रीलंकाई कप्तान ने दी सफाई

स्पोर्टस्टार के मुताबिक, रविवार को फाइनल मैच से पहले श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, “हमारे खिलाड़ी किसी को निशाना नहीं बना रहे हैं, वे सिर्फ अपने खेल का आनंद ले रहे हैं. सुपर ओवर जैसे करीबी मैचों में भावनाएं दिखाना कोई चौंकाने वाला विषय नहीं है. यह सामान्य है. इस टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं और जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और कैसे खेलना है.”

वैभव ने लगाए थे आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी उनके साथ स्लेजिंग करते रहे. एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एक श्रीलंकाई खिलाड़ी ने उनसे कहा था कि यह आईपीएल नहीं है और उन्हें घर चले जाना चाहिए.

खैर, अब भारतीय और श्रीलंकाई खिलाड़ियों की नजरें फाइनल पर होंगी. टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि वैभव सूर्यवंशी फाइनल में कुछ कमाल करें. वैभव अब तक पूरी सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. उन्होंने ट्राई सीरीज की 4 पारियों में 117 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली कैपिटल्स का बदला लेने वाला मालिक ऋषभ पंत पर आते ही इतने करोड़ खर्च करने को तैयार; व्यापार सौदे पर अपडेट

HELMET HISTORY: कहां से आया क्रिकेट हेलमेट का आइडिया, बाइक से जुड़ी है पूरी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *