श्रीलंका फतह करने का टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस अहम सीरीज से पहले टीम इंडिया चार दिवसीय वॉर्मअप मैच के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी. शुबमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 4 अगस्त को कोलंबो पहुंचेगी, जहां कुछ दिनों की प्रैक्टिस के बाद 7 अगस्त से वॉर्म-अप मैच खेलेगी.

सीरीज से पहले चार दिवसीय अभ्यास मैच होगा

भारतीय टीम 7 से 10 अगस्त तक कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब (एनसीसी) मैदान पर चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इस मैच का मकसद खिलाड़ियों को श्रीलंका की परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने का मौका देना है. वॉर्मअप मैच से पहले टीम कुछ प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लेगी. अभ्यास मैच के बाद भारतीय टीम गॉल के लिए रवाना होगी. दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा. दोनों मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे.

यह सीरीज WTC के लिहाज से अहम होगी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह टेस्ट सीरीज भारत और श्रीलंका दोनों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. दोनों टीमें अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. फिलहाल भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में 48.15 फीसदी अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. श्रीलंका 44.44 फीसदी अंकों के साथ छठे स्थान पर है. ऐसे में इस सीरीज का नतीजा दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- ‘वह देश के लिए अपनी जान दे देंगे’, रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो

भारत 8 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा

भारतीय टीम 2017 के बाद पहली बार श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी। पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर सीरीज जीती थी। भारत ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम ने पारी के अंतर से जीत हासिल की थी. वहीं श्रीलंका को अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- शमी और सिराज के सपोर्ट में आए दिग्गज, गौतम गंभीर और मैनेजमेंट को सुनाई खरी-खोटी; जानिए क्या कहा गया

Aman Raj

Aman Raj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *