News4Life

Life Changing News & Views

श्रीलंका फाइनल में पहुंचा, अफगानिस्तान को 103 रन से हराकर बाहर हुआ; अब भारत से खिताबी भिड़ंत होगी

इन दिनों श्रीलंकाई धरती पर खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज में श्रीलंका ए फाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है. सीरीज के आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान-ए को 103 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबला 21 जून (रविवार) को दांबुला में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला जाएगा।

श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेले गए मैच की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 322 रन बनाए। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी अविष्का फर्नांडो ने खेली और 97 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 110 रन बनाए. इसके अलावा निरोशन डिकवेला ने 12 चौकों की मदद से 65 रन की पारी खेली. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 गेंदों पर 133 रनों की साझेदारी की. इस दौरान अफगानिस्तान के लिए फरीदून दाऊदजई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान परेशान हो गया

लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी अफगानी टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी हसन इसाखिल ने खेली और 78 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका. टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिनमें से दो बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए। इस दौरान श्रीलंका के लिए दुलज समुदिथा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। बाकी कुगाथास मथुलन के खाते में 3 विकेट आए. इसके अलावा रविन्दु फर्नांडो और विजयकांत वियाकांत ने 1-1 विकेट लिया।

फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में सबकी नजरें भारत के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. सीरीज में अब तक चार मैच खेल चुके वैभव ने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है. उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 29.25 की औसत से 117 रन बनाए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव फाइनल में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें: 2026 FIFA वर्ल्ड कप की सबसे हॉट फैन, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी हैं फेल; अपने हॉट लुक से तहलका मचा दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *