वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है. वैभव आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मैचों से बाहर रहे और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी उन्हें मौका नहीं मिला है. भारतीय प्रबंधन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर एक बार फिर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा दिखाया है. इस बीच जब संजू सैमसन पहले टी20 में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए तो फैंस भड़क गए.
संजू सैमसन का यूके दौरा अब तक अच्छा नहीं रहा है. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में वो शून्य और दूसरे मैच में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी सैमसन सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. सैमसन इस दौरे पर 3 मैचों में सिर्फ 6 रन ही बना सके हैं. इस खराब फॉर्म के बीच फैंस ने टीम मैनेजमेंट की आलोचना शुरू कर दी.
3 मैचों में सिर्फ 6 रन
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पिछली तीन पारियों में लगातार तीन अर्धशतक लगाकर भारत को विश्व चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया था. इसके बाद जब सैमसन दोबारा टीम इंडिया की जर्सी में लौटे तो उनका फॉर्म उनसे दूर हो चुका था. यूके दौरे पर अब तक वह 3 मैचों में सिर्फ 6 रन ही बना सके हैं.
फैंस काफी नाराज हो गए
सोशल मीडिया पर संजू सैमसन के साथ-साथ श्रेयस अय्यर की भी जमकर आलोचना हो रही है. एक यूजर ने लिखा कि श्रेयस अय्यर को वैभव सूर्यवंशी कभी पसंद नहीं आए, इसीलिए उन्होंने वैभव को लगातार तीसरे मैच में मौका नहीं दिया. एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि वैभव सिर्फ एक गेंद पर उतने ही रन बनाते हैं जितने सैमसन तीन पारियों में बनाते हैं। यहां तक कि कोच गौतम गंभीर को अहंकारी भी बताया गया. एक यूजर ने गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा कि गंभीर को लगता है कि सैमसन वैभव से बेहतर खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका अहंकार भारतीय क्रिकेट को बर्बाद कर देगा.
श्रेयस अय्यर को सूर्यवंशी कभी पसंद नहीं आई और अब वह उन्हें तीसरे मैच में जगह नहीं दे रहे हैं. संजू सैमसन दो और अब 1 के साथ एक बार फिर विफल रहे। वैभव को बाहर क्यों रखा गया है जबकि हर कोई जानता है कि वह ग्रह पर सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी है, चाहे वह 15 साल का हो या नहीं? सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी…
— ꧁༺ 𝓐𝓛𝓑𝓤𝓢 𝓑𝓡𝓘𝓐𝓝 𝓓𝓤𝓜𝓑𝓛𝓔𝓓𝓞𝓡𝓔 ༻꧂ (@PenduProfessor) 1 जुलाई, 2026
संजू सैमसन ने 3 पारियों में 1 गेंद पर बनाए रन से ज्यादा रन बनाए हैं वैभव सूर्यवंशी 😑#INDvENG #INDvsEng #EngvIND #EngvsIND
– नीतीश कुमार दिवाकर (@NitishDiwakar) 1 जुलाई, 2026
संजू सैमसन फिर फ्लॉप लेकिन गौतम गंभीर के मुताबिक वह वैभव सूर्यवंशी से बेहतर बल्लेबाज हैं, यह आदमी और इसका अहंकार भारतीय क्रिकेट को बर्बाद कर देगा #INDvsENG
– मनोज (@Nixachar) 1 जुलाई, 2026
यह भी पढ़ें:
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम से कांपती थी इंग्लैंड टीम, गेंदबाजों को मिली चेतावनी






Leave a Reply