‘सनातन संस्कृति से…’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

नीट पेपर लीक के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी प्रोटेस्ट) का विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है. छात्रों के साथ-साथ विपक्षी नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की विपक्ष की मांग पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा है, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, उन्होंने पाठ्यक्रम में सनातन संस्कृति से जुड़े विषयों, राष्ट्रीय विरासत से जुड़ी जानकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को शामिल किया है. विपक्ष को यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा है, इसलिए वे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.”

पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगुसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं, पीएम मोदी भी जिम्मेदार

‘पीएम मोदी ने दिखाई सख्ती’

बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने आगे कहा है कि, ”नीट पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्ती दिखाई है और मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा की है, ताकि पेपर लीक में शामिल दोषियों को कड़ी सजा मिल सके.” पटना में प्रदर्शन पर पूर्व डिप्टी तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि, कल प्रदर्शनकारियों ने पटना में पुलिस पर पथराव किया और प्रशासन की गाड़ियों में तोड़फोड़ की, इसलिए लाठीचार्ज हुआ.

NEET मामले में पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, “हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को त्वरित और कड़ी सजा दिलाने के लिए एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है।” पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि देश के युवाओं का कल्याण और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे युवाओं की भलाई और भविष्य से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।

पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, ‘हमारा मानना ​​है कि…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *