News4Life

Life Changing News & Views

सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़ है…’

ऑपरेशन टाइगर को लेकर महाराष्ट्र में सियासी पारा गरम है. शिवसेना (यूबीटी) गुट के 6 सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अब इसे लेकर कटिहार सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ऐसा हमेशा होता है. जब भी लोग पाला बदलते हैं तो उन्हें वाई-प्लस सुरक्षा दी जाती है. उनका हर तरह से सम्मान किया जाता है.

गुरुवार (18 जून) को कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने आगे कहा, ”हर कोई जानता है कि इसमें बहुत पैसा खर्च होता है. लोगों को इतनी बड़ी रकम की पेशकश की जाती है कि उनकी गरिमा हिल जाती है.”

उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ाई गई

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पुलिस और राज्य गृह विभाग ने उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड कर दिया है. अब उन्हें वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। महाराष्ट्र गृह विभाग का यह आदेश राज्य की खुफिया रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसमें इन सांसदों की सुरक्षा को संभावित खतरा बताया गया था.

उद्धव गुट के किन बागियों की सुरक्षा बढ़ाई गई?

शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, इनके नाम संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराज निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचोरे और संजय जाधव बताए जा रहे हैं। ये सभी हाल ही में पार्टी की अहम बैठकों से गायब रहे थे. जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि ये नेता पार्टी से अलग होकर किसी दूसरे गुट में शामिल हो सकते हैं या नया राजनीतिक समीकरण बना सकते हैं. हालाँकि, इन दावों की अभी तक किसी भी पार्टी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर क्या बोले अनवर?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, ”प्रयास वहां भी किए जाएंगे लेकिन हमें लगता है कि अखिलेश यादव की अपनी पार्टी और उसके सदस्यों पर पकड़ बहुत मजबूत है. वह शायद वहां अपनी साजिश में सफल नहीं होंगे.”

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में जैसा टीएमसी का हुआ, वैसा ही समाजवादी पार्टी का भी होगा. उन्होंने यह भी कहा था कि 25-26 सांसद अब भी अलग होने को तैयार हैं.

आकाश यादव ने केस दर्ज कराया तो तेज प्रताप की पहली प्रतिक्रिया, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *