सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर हैं?

वैभव सूर्यवंशी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. उन्होंने अपना पहला मैच 15 साल और 99 दिन की उम्र में खेला था. वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं, लेकिन कई अन्य खिलाड़ियों ने इससे भी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। यहां देखें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप-7 खिलाड़ियों की लिस्ट।

पाकिस्तान के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है. उन्होंने साल 1996 में महज 14 साल और 227 दिन की उम्र में पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. छह दिन बाद, उन्होंने 14 साल और 233 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया।

वैभव सूर्यवंशी इस मामले में दूसरे नंबर पर आये हैं. उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. उनके बाद बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ का नाम आता है, जिन्होंने 15 साल 116 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था. इस लिस्ट में पाकिस्तान के मोहम्मद मुश्ताक और फिर उनके हमवतन आकिब जावेद भी शामिल हैं.

सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (टॉप-7)

  • 14 वर्ष 227 दिन – हसन रज़ा (पाकिस्तान)
  • 15 वर्ष 99 दिन – वैभव सूर्यवंशी (भारत)
  • 15 वर्ष 116 दिन – मोहम्मद शरीफ (बांग्लादेश)
  • 15 वर्ष 124 दिन – मोहम्मद मुश्ताक (पाकिस्तान)
  • 16 वर्ष 127 दिन – आकिब जावेद (पाकिस्तान)
  • 16 वर्ष 205 दिन – सचिन तेंदुलकर (भारत)
  • 16 साल 215 दिन – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के हसन रजा का रिकॉर्ड नहीं टूट सकता क्योंकि आईसीसी ने साल 2020 में एक नया नियम लागू किया था. इस नियम के तहत 15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें:

डेब्यू मैच में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, फिर भी तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड; दो छक्के लगाकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय, 37 साल पुराने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *