सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, 24 खिताब के साथ ऑस्ट्रेलिया नंबर-1; जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल है

पुरुष क्रिकेट में भारत ने पिछले दोनों टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं, 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया पहुंची थी. भारत महिला वनडे वर्ल्ड कप का मौजूदा चैंपियन भी है. लेकिन सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने के मामले में भारत पहले स्थान पर नहीं है. शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसकी पुरुष और महिला टीमों ने मिलकर 24 आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में अपनी 24वीं आईसीसी ट्रॉफी जीती जब उसने महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को हराया। यहां जानें कि किस देश ने दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं।

सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफियां किसके पास हैं?

क्रिकेट के इतिहास में पहला ICC टूर्नामेंट 1975 वनडे विश्व कप था। उसके बाद पिछले 51 सालों में ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 24 आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं. ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने कुल 10 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, जबकि महिला टीम ने 14 ट्रॉफी जीती हैं।

इस मामले में भारत दूसरे स्थान पर है, जिसने अब तक 9 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। पहले और दूसरे स्थान के बीच 15 ट्रॉफियों का अंतर साफ दर्शाता है कि इस खेल में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति क्या रही है. इंग्लैंड ने अब तक 8, वेस्टइंडीज ने 6 और न्यूजीलैंड ने 4 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं।

  • 24 ट्रॉफी – ऑस्ट्रेलिया
  • 9 ट्रॉफी – भारत
  • 8 ट्रॉफी – इंग्लैंड
  • 6 ट्रॉफी – वेस्ट इंडीज
  • 4 ट्रॉफी – न्यूजीलैंड

यह भी पढ़ें: ‘वैभव और अभिषेक की जोड़ी ठीक नहीं…’, मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, जानें क्यों कहा ऐसा?

9 आईसीसी ट्रॉफियां भारत के नाम

भारत की पुरुष और महिला टीमों ने मिलकर अब तक 9 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। पुरुष टीम की बात करें तो उसने 1983 और 2011 में वनडे विश्व कप जीता है। इसके अलावा पुरुष टीम ने 2007, 2024 और 2026 का टी20 विश्व कप खिताब जीता है। भारतीय पुरुष टीम तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी विजेता भी रही है। भारत ने 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती और 2002 में वह श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता रहा। भारत की महिला टीम ने अब तक सिर्फ एक ही ट्रॉफी जीती है. वह 2025 में वनडे फॉर्मेट की विश्व चैंपियन बनीं.

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे कोर्ट? जानिए क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *