बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना के मेदांता अस्पताल पहुंचे और कथित एके-47 फायरिंग में घायल छात्रों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया और उन पर दर्ज मामले वापस नहीं लिये गये तो पूरे बिहार में आंदोलन होगा. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला चलना चाहिए.
तेजस्वी यादव ने कहा, “कल एके-47 से फायरिंग हुई थी. हम उन तीन लोगों से मिले जिन्हें गोली लगी थी. तीनों निर्दोष हैं. भगवान की कृपा से वे बच गए.” उन्होंने बताया, “एक लड़के के पैर में गोली लगी है. दिसंबर में उसकी सेना की परीक्षा है. गोली लगने के बाद भी उसे एक पैर पर दौड़ाया गया. इंसानियत मर गई है.”
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, ‘चेतावनी दी कि…’
सम्राट चौधरी सड़क छाप व्यक्ति- तेजस्वी
सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, “सम्राट चौधरी सड़क पर हत्या करने वाले व्यक्ति हैं. हम सरकार से आग्रह नहीं करते, हम चेतावनी देते हैं. जब दिल्ली में फैसला हो गया है कि केस वापस लिया जाएगा, तो ये सम्राट चौधरी कौन हैं भाई?”
उन्होंने आगे कहा, “सम्राट चौधरी जी को चेतावनी है. अगर कल शाम तक उन्हें रिहा नहीं किया गया तो हम पूरे बिहार में विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी.”
तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी को खुद अस्पताल आकर घायल छात्रों से मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी को आकर निर्दोष छात्रों से मिलना चाहिए, घर पर बैठने से काम नहीं चलेगा. उन्हें गोली मारी गई है.”
उन्होंने दावा किया कि कई लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा, ”सम्राट चौधरी के खिलाफ भी हत्या के प्रयास का मामला होना चाहिए.” पुलिस के बारे में उन्होंने कहा, ‘हम पुलिसकर्मियों से कहेंगे कि वे नियम-कायदों के मुताबिक काम करें, न कि दलबदलुओं और जिन लोगों पर केस चल रहा है, उनकी बातों पर अमल न करें।’
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाये गये गंभीर आरोप
घायलों का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा, “एक जाति प्रमाणपत्र बनवाने आया था, उसे गोली मार दी गई. एक रायबरेली का रहने वाला है, उस दिन उसका जन्मदिन था. वह बेकरी से केक खरीदने गया था, उसे गोली मार दी गई. जो एक दुकान में काम करता था, उसे गोली मार दी गई.”
उन्होंने आरोप लगाया कि “क्या यह सरकार निर्दोष लोगों पर गोली चलाएगी? लड़का कह रहा है कि वह सीमा पर जाकर गोली खाना चाहता है लेकिन देश में ही मर रहा है। अगर केस वापस नहीं हुआ और उसे रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन तय है।”






Leave a Reply