सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई, सीएम करेंगे उद्घाटन

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है. राज्य के 211 नये डिग्री कॉलेजों में बुधवार (15 जुलाई) से पढ़ाई शुरू होने जा रही है. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इसे सम्राट सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है. अब 211 प्रखंडों के नये डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू की जायेगी.

इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर से करेंगे. एडवांस एजुकेशन ब्राइट फ्यूचर के तहत राज्य के 211 सरकारी डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार (15 जुलाई) को सुबह 10.45 बजे हेलीकॉप्टर से भागलपुर आएंगे. उनका कार्यक्रम 11 बजे शुरू होगा.

बिहार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई एसडीपीअो बदले गये

पहले सत्र में 6 विषयों में स्नातक की परीक्षा होगी.

इन कॉलेजों में पहले सत्र में 6 विषयों में स्नातक की पढ़ाई होगी. पहले सत्र में जिन छह विषयों में स्नातक की पढ़ाई शुरू होगी उनमें अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र शामिल हैं। राज्य सरकार के सभी मंत्री विभिन्न जिलों के डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.

इन नये कॉलेजों में अब तक 60 हजार से अधिक छात्रों का नामांकन हो चुका है. कॉलेजों में प्राचार्यों व शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है. बिहार सरकार के सात निश्चय-तीन, उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य के चौथे निश्चय के तहत सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया, ताकि छात्रों, खासकर लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिल सके.

इन भवनों में संचालन होगा

अपना भवन एवं परिसर निर्माण होने तक नये महाविद्यालयों का संचालन संबंधित प्रखंडों के चयनित प्लस-टू विद्यालयों एवं बुनियादी विद्यालयों के भवनों में किया जायेगा. प्रशासन की ओर से नये भवनों के निर्माण की तैयारी तेज कर दी गयी है. जल्द ही नए भवनों का निर्माण पूरा होने के बाद इन कॉलेजों को उनमें स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. अधिकारी लगातार कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.

बांकीपुर में बीजेपी ने दिखाई ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन समेत 40 नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *