सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानें कहानी

मंगलवार (28 जुलाई) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टीम में 33 साल के अनकैप्ड स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का नाम सामने आया, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए. कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने पहले कभी सारांश का नाम भी नहीं सुना था. उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह की बड़ी भूमिका थी.

हरभजन की कही गई एक लाइन सारांश के दिल को छू गई. सारांश के टीम इंडिया में चयन के बाद हरभजन ने भी उनके बारे में बात की और उन्हें बधाई दी. तो आइए जानते हैं भज्जी और सारांश के बीच क्या कनेक्शन है।

सारांश ने इसी साल मार्च में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें वह हरभजन सिंह के साथ नजर आ रहे थे. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “शानदार सेशन के लिए धन्यवाद हरभजन सिंह. वाकई बहुत कुछ सीखा और भविष्य में ऐसी और चीजों की उम्मीद है.”

आगे सारांश ने लिखा, ”कुछ पाने के लिए कुछ करना पड़ता है, कुछ खोना नहीं. ये सिर्फ शब्द नहीं थे. इनमें गहराई थी और हमेशा मेरे साथ रहेगी.”

सारांश के चयन पर हरभजन सिंह ने क्या कहा?

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में हरभजन सिंह ने सारांश जैन के बारे में कहा, “वह बहुत विनम्र लड़का है जो जानता है कि उसे क्या करना है। मैं उसे, उसके परिवार और उन लोगों को बधाई देता हूं जिन्होंने इस खास पल के लिए उसका समर्थन किया।”

इंडिया ए के लिए किया कमाल

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाने से पहले सारांश को श्रीलंका-ए के खिलाफ दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट के लिए इंडिया-ए का हिस्सा बनाया गया था, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. दूसरे मैच में बल्लेबाजी करते हुए सारांश ने एक पारी में 70 रन बनाए और दोनों पारियों में 6 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: रोहित या गंभीर, कौन है वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर? आंकड़े चौंकाने वाले हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *