सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया

आज बिहार के पर्यटन क्षेत्र में एक नये अध्याय की शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘बिहार हेली-पर्यटन एवं हवाई पर्यटन सेवा योजना-2026’ की औपचारिक शुरुआत कर दी है. अब आम लोग और पर्यटक हेलीकॉप्टर के जरिये राजधानी पटना और बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रोमांचक हवाई यात्रा कर सकेंगे.

मुख्यमंत्री ने खुद पर्यटकों को पहली जॉय राइड के टिकट सौंपे और हेलीकॉप्टर पायलट को बैज पहनाकर पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई. योजना के पहले दिन 20 पर्यटक जॉय राइड का हिस्सा बने और आसमान से शहर का नजारा देखा. पहली उड़ान छह यात्रियों को लेकर अपराह्न 3:45 बजे रवाना हुई।

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 केंद्रों पर थी परीक्षा

पटना जॉय राइड: 1200 फीट से शहर का दृश्य

राजधानी पटना के आसमान में आनंद की सवारी का रोमांच अब बेहद सस्ता हो गया है.

  • किराया और अवधि: 10 मिनट के इस हवाई दौरे के लिए प्रति व्यक्ति किराया सिर्फ 2,100 रुपये तय किया गया है. इस दौरान पर्यटक करीब 1200 फीट की ऊंचाई से पटना शहर का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे.
  • समय: हेलीकॉप्टर हर 30 मिनट के अंतराल पर उड़ान भरेगा. फिलहाल यह सुविधा सप्ताह में केवल दो दिन-शनिवार और रविवार- उपलब्ध होगी।
  • सब्सिडी का गणित: इस जॉय राइड की एक सीट की कुल कीमत 17,522 रुपये है, जिसमें बिहार सरकार 15,422 रुपये की भारी सब्सिडी दे रही है, जिससे आम लोगों को यह सिर्फ 2,100 रुपये में मिल रही है.

राजगीर, कैमूर एवं वाल्मिकीनगर के लिए हेली-पर्यटन सेवा

पटना की जॉय राइड के साथ-साथ राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए हेली टूरिज्म सेवा भी शुरू की गई है. यह सुविधा भी फिलहाल केवल शनिवार और रविवार को ही संचालित होगी। इसके तहत पटना से वाल्मिकीनगर, राजगीर और कैमूर के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे.

मार्ग और किराया (प्रति यात्री)

  • पटना से वाल्मिकी नगर: 5,000 रुपये
  • पटना से कैमूर: 6,000 रुपये
  • पटना से राजगीर: 4,000 रुपये

इन रूटों पर पर्यटकों के लिए किराया 4,000 रुपये से 6,000 रुपये के बीच तय किया गया है.

खर्च का बड़ा हिस्सा सरकार उठा रही है

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार इस योजना में भारी सब्सिडी दे रही है. पर्यटक स्थलों (राजगीर, कैमूर, वाल्मिकीनगर) के लिए उड़ान की प्रति सीट कुल लागत 17,522 रुपये है, लेकिन राज्य सरकार 11,522 रुपये से 13,522 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। इस कारण पर्यटकों के लिए यह यात्रा काफी किफायती साबित हो रही है।

इस नई पहल से न सिर्फ बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि एक आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में राज्य की छवि भी निखरेगी.

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री अब दिल्ली एम्स में कराएंगे इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *