सीवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग की कथित घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उठाए सवालों पर जेडीयू और बीजेपी ने पलटवार किया है. जेडीयू और बीजेपी नेताओं ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं है.
राजनीति में चला हुआ कारतूस हैं तेजस्वी-नीरज कुमार
जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “तेजस्वी यादव राजनीति में चला हुआ कारतूस हैं. लालू-राबड़ी राज में गुंडे एके-47 रखते थे. आज हमारी पुलिस में बहन-बेटियां एके-47 रख रही हैं. गोली किस परिस्थिति में चली, इसकी जांच की जा रही है.” नीरज कुमार ने कहा कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, ‘ये कैसा न्याय, जिसमें 7 हत्याएं…’
रविशंकर प्रसाद ने बयान पर टिप्पणी करने से परहेज किया
वहीं, इस मुद्दे पर बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद तेजस्वी यादव के बयान पर सीधी प्रतिक्रिया देने से बचते दिखे. उन्होंने कहा, ”मैं ऐसे बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता.” उन्होंने इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं की.
जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी- बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
सीवान गोलीकांड को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है. विपक्ष लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने से पहले राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए. अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर हैं, जिससे घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.
CJP के बिहार में आंदोलन के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र






Leave a Reply