सुपौल न्यूज़: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, लोगों ने आरोपी का घर जलाया, कैसे हुई घटना?

बिहार के सुपौल में गुरुवार (जुलाई 09, 2026) देर शाम सात साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। किशोरी पर गांव के ही एक युवक ने फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक का घर फूंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची. अन्य अधिकारी भी पहुंचे। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड नंबर 8 की बताई जा रही है.

बच्ची अपने पिता के साथ घर लौट रही थी

बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम गांव के शंभू साह अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ गांव से दूध लेकर घर लौट रहे थे. शंभू साह आगे-आगे और उनकी बेटी प्रीति पीछे-पीछे चल रही थी. इसी दौरान उसी गांव के रहने वाले राजू साह ने प्रीति पर कुदाल से हमला कर दिया.

युवक ने युवती पर कुदाल से कई वार किये, जिससे प्रीति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी. आरोपी युवक पड़ोस में ही रहता है। घटना को अंजाम देने के बाद राजू अपने घर में जाकर छुप गया. गुस्साए लोग उसके घर भी पहुंच गए और बाहर से आग लगा दी.

यह भी पढ़ें- Ration Card: बिहार में बनेंगे एक करोड़ नये राशन कार्ड, सीएम सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव रंजन समेत कई थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस ने किसी तरह आरोपी को घर से बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया तो मामला कुछ हद तक शांत हुआ.

हत्या का कारण पता नहीं चला

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. हत्या का कारण पता नहीं चला है. जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया. सुपौल सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी राजू शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा के पास कार-बाइक, सोना-चांदी, कितनी संपत्ति? 10वीं तक शिक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *