News4Life

Life Changing News & Views

स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुनी अल्टीमेट टेस्ट XI की टीम, सचिन को नहीं चुना, जानिए विराट कोहली के बारे में क्या कहा?

इंग्लैंड के मशहूर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट 11 चुनी है। हैरानी की बात यह है कि चयन करते समय उन्होंने सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं दी। आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में 604 विकेट के साथ संन्यास लेने वाले इस महान गेंदबाज ने इस टीम में उन खिलाड़ियों को जगह दी है जिनके खिलाफ वह खुद मैदान पर उतरे हैं. सबसे हैरानी की बात तो ये है कि ब्रॉड ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बाहर रखने का फैसला किया है. उन्होंने सचिन की जगह विराट कोहली को शामिल किया है. पूरी टीम में विराट कोहली अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं.

इसके साथ ही ब्रॉड ने अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को सौंपी है और अपने जोड़ीदार के तौर पर श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को चुना है, जो टीम में विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे. उन्होंने नंबर 3 की अहम पोजीशन पर महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को रखा है. नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आपको बता दें कि ब्रॉड ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की जगह विराट कोहली पर भरोसा जताया है.

सवाल-जवाब सत्र के दौरान पूर्व इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने माना कि मध्यक्रम का चयन करते समय उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद ही इतने अहम फैसले लिए. काफी विचार-विमर्श के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को 5वें और दक्षिण अफ्रीका के महान जैक्स कैलिस को 6वें नंबर पर रखा। कैलिस इस पूरी टीम में एकमात्र ऑलराउंडर हैं। इन सबके बाद सातवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एबीडी विलियर्स को रखा गया है.

ब्रॉड को गेंदबाजी इकाई चुनने के बारे में ज्यादा सोचना नहीं पड़ा. उन्होंने अपनी सर्वकालिक टेस्ट एकादश में बेहद खतरनाक और आक्रामक तेज आक्रमण को चुना, जिसका नेतृत्व ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन करेंगे। तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को शामिल किया गया है. वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन को सौंपी गई है, जो टीम के एकमात्र स्पिनर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *