हिना रब्बानी खार ऑन इंडिया: हिना रब्बानी खार ने भारत के खिलाफ उगला जहर! कहा- ‘भारत का रवैया लगातार आक्रामक…’

पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने इस्लामाबाद में आयोजित IWT इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भारत पर तीखा हमला बोला. हिना रब्बानी खार ने कहा कि भारत का रवैया लगातार आक्रामक होता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सिंधु जल संधि को लेकर ऐसा रुख अपना रहा है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है.

हिना रब्बानी खार ने कहा कि सिंधु जल संधि एक मजबूत और दीर्घकालिक व्यवस्था है, जिसने भारत और पाकिस्तान के बीच कई कठिन समय में भी अपना महत्व बनाए रखा है। उनके मुताबिक यह संधि दो युद्धों के बाद भी बरकरार रही और दोनों देशों के बीच जल बंटवारे का आधार बनी रही.

यह भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान खत्म करें तनाव, खुले एयरस्पेस… 100 से ज्यादा दिग्गजों ने पीएम मोदी और शाहबाज शरीफ को लिखा पत्र

हिना रब्बानी खार का दावा

हिना रब्बानी खार ने दावा किया कि अगर भारत इस संधि को रोकने या कमजोर करने की कोशिश करेगा तो यह बेहद गंभीर मामला होगा. उन्होंने कहा कि ऐसा कदम अंतरराष्ट्रीय नियमों और समझौतों की भावना के खिलाफ माना जाएगा. उन्होंने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी देश को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए. उनके मुताबिक सिंधु जल संधि जैसे अहम समझौते पर अस्थिरता पैदा करना क्षेत्रीय शांति के लिए अच्छा संकेत नहीं है.

सिंधु जल संधि कब हुई?

सिंधु जल संधि 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित एक महत्वपूर्ण समझौता है। इस संधि के तहत दोनों देशों के बीच सिंधु नदी प्रणाली के पानी के बंटवारे को लेकर नियम तय किए गए थे। यह समझौता दोनों देशों के संबंधों में हमेशा से एक अहम मुद्दा रहा है. हिना रब्बानी खार का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही कई मुद्दों पर तनाव है. उनके इस बयान के बाद एक बार फिर दोनों देशों के रिश्तों और सिंधु जल संधि पर चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: Space Laser Weapon: अंतरिक्ष से मौत की बारिश करेगा इजराइल! बन रहा है बिजली जितना तेज़ हथियार, जानिए कितना है ताकतवर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *