20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानसभा का मानसून सत्र, भरत तिवारी एनकाउंटर पर सरकार को घेरेगा विपक्ष.

त्वरित पढ़ें दिखाएँ

एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित

  • सरकार अनुपूरक बजट और कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी.

बिहार विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा. यह सत्र 24 जुलाई तक चलेगा, जो इस बार भी पांच दिनों का होगा. इस संबंध में रविवार को औपचारिक अधिसूचना जारी की जायेगी. इस बार का मानसून सत्र राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि पिछले 21 साल में यह पहली बार होगा जब नीतीश कुमार विधानमंडल की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे.

2025 में एनडीए सरकार बनने के बाद से नीतीश कुमार 18 विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हो चुके हैं. ऐसे में इस बार सदन को नीतीश कुमार की कमी खलने वाली है. हालांकि इस बार सत्र में हंगामा होने की काफी आशंका है. कई बड़े मुद्दों पर बहस होने की उम्मीद है और कई बड़े बिल भी पेश किये जाने की उम्मीद है.

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: एनडीए में फूट! बिहार में दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, अलग-अलग राजनीतिक संदेश

सत्र हंगामेदार रहने की संभावना

सत्र में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भरत तिवारी एनकाउंटर, टेंडर घोटाला, महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं. बता दें कि बहुमत परीक्षण के बाद सम्राट सरकार के लिए सदन में जवाब देने का यह पहला मौका होगा. इस दौरान सरकार विकास कार्यों, वित्तीय प्रबंधन और नए विधायी एजेंडे के जरिए जवाब देने की तैयारी में है.

सरकार सत्र के पहले ही दिन सदन में अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है. इसके साथ ही मानसून सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों और वित्तीय प्रस्तावों को भी पारित कराने की रणनीति बनाई गई है. कुल मिलाकर इस सत्र में सियासी ड्रामा देखने को मिल सकता है और कई बड़े मुद्दों पर चर्चा भी होगी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार विपक्ष के सवालों का क्या जवाब देती है.

पटना: अपहृत नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, क्या बोले पीड़िता के चाचा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *