News4Life

Life Changing News & Views

74 कोड़े मारने की सजा पाए ईरानी गायक परस्तु अहमदी ने स्लीवलेस ड्रेस पहनकर गाना गाया

ईरान के मशहूर गायक परस्तु अहमदी को ऑनलाइन कॉन्सर्ट के लिए ऐसा ऑर्डर दिया गया है, जिसने एक बार फिर ईरान के कलाकारों में डर भर दिया है. गायक परस्तु अहमदी और उनके साथ काम करने वाले 8 लोगों को 74-74 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। ईरान के क़ोम प्रांत की अदालत ने उन्हें अश्लील सामग्री प्रकाशित करने का दोषी पाया। इतना ही नहीं, गायक परस्तु पर अगले 2 साल के लिए देश छोड़ने और किसी भी कलात्मक गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पहनी स्लीवलेस ड्रेस

परस्तु अहमदी ने दिसंबर 2024 में यूट्यूब पर एक लाइव कॉन्सर्ट किया था। इसमें उन्होंने ईरानी देशभक्ति गीत ‘अज खूने जवानाने वतन’ गाया था। इस परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने हिजाब की जगह स्लीवलेस ड्रेस पहनी हुई थी. उनका यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया, जिसे लाखों लोगों ने देखा। उस समय परस्तु अहमदी और उनके साथ काम करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया था. हालांकि, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रही.

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने ईरान पर निशाना साधा

यूरोन्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि परस्तु अहमदी को दी गई सज़ा इस बात का सबूत है कि ईरान के हालात में कोई बदलाव नहीं आया है. ईरान में अमेरिका के सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स की निदेशक बहार गंधेहारी ने कहा, ‘अहमदी को 74 कोड़े मारने की सजा इस बात की याद दिलाती है कि ईरान में मानवाधिकारों की स्थिति बिल्कुल भी नहीं बदली है. भले ही ईरानी सरकार युद्ध के दौरान अपनी छवि सुधारने के लिए प्रोपेगेंडा चला रही हो.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा दिखाए जा रहे विज्ञापनों और कलाकारों पर दर्ज हो रहे मुकदमों के बीच यह अंतर बताता है कि सरकार के दावों और हकीकत में कितना बड़ा अंतर है.

‘महिलाओं के खिलाफ चल रहा युद्ध’

इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर फातेमा शम्स ने लिखा, यदि आप देश के हित को स्वतंत्रता, न्याय और जीवन के मानव अधिकार से ऊपर रखते हैं और खुद को ‘युद्ध-विरोधी’ कहते हैं, तो आप न तो सच्चाई के प्रति वफादार हैं और न ही न्याय के प्रति।

यह भी पढ़ें: स्विट्जरलैंड में डील साइन करने में देरी, ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- उनके पास सिर्फ 60 दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *