अनुष्का यादव से रिश्ते का खुलासा होने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को घर से अलग कर दिया था. छह साल के लिए पार्टी से भी निकाल दिया गया. तेज प्रताप यादव के रिश्ते अपने परिवार से ठीक हो ही रहे थे कि अब वह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने कोर्ट में केस दर्ज कराया है, जिस पर आज (गुरुवार) सुनवाई हुई.
क्या है पूरा मामला?
आकाश यादव का कहना है कि 6 जून को तेज प्रताप यादव अपने पीए मोतीलाल यादव के साथ पाटलिपुत्र इलाके स्थित उनके फ्लैट पर पहुंचे थे. जबरन घर में घुसने की कोशिश की. उस वक्त वह (आकाश यादव) घर पर नहीं था, खाटूश्यामजी गया हुआ था. घर में जबरन घुसने की कोशिश का परिवार ने विरोध भी किया. दोनों आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और अपनी भतीजी उज्जयिनी से मिलने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।
आकाश ने यह भी आरोप लगाया कि मोतीलाल यादव ने उन्हें फोन कर धमकी दी थी. मोतीलाल का फोन कटने के बाद एक और कॉल आई जिसमें मोहित नाम के शख्स ने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई का आदमी है. उन्होंने मंत्री (तेज प्रताप) के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलने की धमकी दी. आकाश यादव ने सबूत के तौर पर फोन कॉल रिकॉर्ड कोर्ट में पेश किए हैं.
यह भी पढ़ें- खान साहब के थाने में FIR दर्ज नहीं करने पर जदयू की प्रतिक्रिया, रोशन आनंद को दिया ये सुझाव
थाने में एफआइआर दर्ज नहीं हुई तो कोर्ट में मामला दायर किया गया.
इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए आकाश यादव ने 10 जून को पाटलिपुत्र थाने में आवेदन दिया था. आवेदन तो स्वीकार कर लिया गया लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई. इसके बाद 17 जून को आकाश यादव ने पटना सिविल कोर्ट में केस दायर किया. मामला दर्ज होने के बाद आज (गुरुवार) इस पर सुनवाई हुई.
अब देखना यह है कि इस पूरे मामले में तेज प्रताप यादव की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है. इससे साफ हो गया कि तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं.
ये भी पढ़ें- सीएम सम्राट चौधरी ने किसे दिया बड़ा तोहफा? लद्दाख जाओ, घूमो और 20 हजार रुपये भी ले जाओ





Leave a Reply