मेजर लीग क्रिकेट 2026 की धमाकेदार शुरुआत हुई। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में एक ऐसे बल्लेबाज ने सुर्खियां बटोरीं, जो अपने आखिरी दो टी20 मैचों में खाता भी नहीं खोल सका. इस बार उन्होंने मैदान में उतरते ही अलग रंग दिखाया और गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला.
सिएटल ऑर्कास और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में सिएटल ने पहले बल्लेबाजी की. टीम को शानदार शुरुआत मिली और उसके दोनों ओपनरों ने पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की.
ओपनिंग करने आए टिम सीफर्ट ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने मैदान के हर हिस्से में रन बटोरे और गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. सीफर्ट ने 66 गेंदों में 104 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले. उन्होंने 157.58 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 64 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
इस शतकीय पारी को खास बनाता है उनका हालिया रिकॉर्ड. एमएलसी में शामिल होने से पहले उन्होंने अपने आखिरी दो टी20 मैच आईपीएल में खेले थे. दोनों ही मैचों में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद उन पर दबाव था, लेकिन पहले ही मैच में उन्होंने शानदार वापसी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
यह भी पढ़ें- शुभमान गिल की वजह से दोहरे शतक से चूके ईशान किशन? मैच के बाद उन्होंने क्या कहा
सीफर्ट के साथ-साथ शायन जहांगीर ने भी दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने 47 गेंदों पर 78 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए. दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 191 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने मैच की दिशा तय कर दी.
इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सिएटल ऑर्कास ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 220 रन का विशाल स्कोर बनाया. टेक्सास के गेंदबाज पूरे मैच में दबाव बनाने में नाकाम रहे और बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया.
जो बल्लेबाज एक समय लगातार दो बार शून्य पर आउट होने से जूझ रहा था, कुछ ही दिनों बाद शतक जड़कर सुर्खियों में आ गया. यही तो क्रिकेट की खूबसूरती है, जहां एक पारी किसी खिलाड़ी की कहानी पूरी तरह बदल सकती है. सीफर्ट ने एमएलसी 2026 के पहले ही मैच में साबित कर दिया कि फॉर्म अस्थायी है, लेकिन क्लास हमेशा के लिए रहती है।
PAK न्यू सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लॉटरी! PCB के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नियमों से बढ़ी कमाई, अब मिलेंगे इतने पैसे





Leave a Reply