विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत के लिए केवल वनडे क्रिकेट में ही उपलब्ध हैं. हिटमैन इन दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं, जबकि कोहली चोट के कारण बाहर हैं। दोनों ही खिलाड़ी इस फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, लेकिन अभी भी सवाल बना हुआ है कि क्या दोनों दिग्गजों को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिलेगी? इस पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बेहद दिलचस्प जवाब दिया.
सैकिया ने साफ किया कि ऐसी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती. समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव ने कहा कि टीम इंडिया को लेकर समीक्षाएं होती रहती हैं. चयन समिति, क्रिकेट समिति, खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के बीच लगातार बातचीत होती रहती है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि हमारा सिस्टम काफी मजबूत है और इसमें कई विशेषज्ञ शामिल हैं.
कोहली और रोहित के खेल पर दिया घुमा फिरा कर जवाब
जब देवजीत सैकिया से विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझे नहीं लगता कि ऐसी बातों का खुलासा मीडिया या जनता के सामने किया जाना चाहिए। ये रणनीतिक फैसले हैं और इस पर बोर्डरूम के भीतर चर्चा की जानी चाहिए।” इससे एक बात तो साफ हो गई कि बीसीसीआई को रोहित और विराट के खेलने पर कोई अपडेट नहीं मिलने वाला है.
रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं
विराट कोहली और रोहित शर्मा कई मौकों पर संकेत दे चुके हैं कि वे आगामी वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद दोनों ने अपना-अपना खेल जारी रखने की बात कही थी. लेकिन बीसीसीआई, कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर उनके खेलने पर कोई स्पष्ट बात नहीं कर रहे हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों दिग्गज 2027 विश्व कप में खेल पाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: हर्षित राणा IN, इस बार केएल राहुल नंबर-3, तीसरे वनडे में ये होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन!





Leave a Reply