आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला है. हरमनप्रीत कौर एंड टीम आज टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी. लेकिन उनके सामने दक्षिण अफ्रीका के रूप में मजबूत टीम है, जो पिछले मैच में पाकिस्तान को हराकर आ रही है. इस मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, श्रेयंका पाटिल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं. जानिए आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और भविष्यवाणी.
महिला टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच स्ट्रैफोर्ड के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच 7 बजे शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा. भारत अपने दोनों मैच जीतकर टूर्नामेंट में आ रहा है. पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका जहां ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी, वहीं आखिरी मैच में उसने पाकिस्तान को हराया था।
प्लेइंग 11 में श्रेयंका पाटिल की जगह कौन लेगा?
चोट के कारण महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुईं श्रेयंका पाटिल की जगह बीसीसीआई ने प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया है। हालांकि, आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्हें शायद ही प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी. श्रेयांका की जगह राधा यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है, जो एक अच्छी फील्डर भी हैं.
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड, बिना कोई रन बनाए 11 गेंद में फिफ्टी; 29 गेंदों पर 94 रन
भारत की संभावित प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्री चर्नी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।
द. अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ऐनी डर्कसन, मारिजान कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन, कायला राइनेके, सिनोला जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनम इस्माइल, अयाबंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
IND-W बनाम SA-W मैच पिच रिपोर्ट
ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच की सतह सख्त है। इस पर तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है. हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों को यहां मदद मिलनी शुरू हो जाएगी, इसलिए पावरप्ले में संभलकर खेलने की जरूरत होगी। मौसम पर नजर डालें तो शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, गेंद सीम होगी जो बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करेगी.
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका, बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज
किसका पलड़ा भारी है?
भारतीय महिलाओं और दक्षिण अफ्रीका महिलाओं के बीच 24 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 11 और दक्षिण अफ्रीका ने 10 जीते हैं. बाकी 3 मैच बेनतीजा रहे. स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के दोनों मैचों में अर्धशतक जमाए हैं. दीप्ति शर्मा गेंद और बल्ले दोनों से अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं. शेफाली वर्मा भी शानदार शुरुआत दे रही हैं. साउथ अफ्रीका की बात करें तो टीम पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी. आज के मैच में भारत का पलड़ा भारी है.





Leave a Reply