News4Life

Life Changing News & Views

इन 5 खिलाड़ियों को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए नहीं मिला मौका, बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जिसमें पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. बीसीसीआई ने सोमवार को वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया, विराट कोहली की वापसी हो गई है लेकिन बोर्ड ने साफ कर दिया है कि उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. टीम में जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में आराम दिया गया था. यहां हम उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें बोर्ड ने नजरअंदाज किया।

यशस्वी जयसवाल

यशस्वी जयसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 110 रनों की नाबाद पारी खेली, हालांकि पहले दो मैचों में वह सिर्फ 28 रन (24 और 4) ही बना पाए थे. शतक के बाद माना जा रहा था कि बोर्ड यशस्वी के नाम पर विचार कर सकता है, लेकिन उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया. आपको बता दें कि यशस्वी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर भी उतरे थे.

मोहम्मद सिराज

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह नहीं मिली है, इससे पहले वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 से भी बाहर थे. ऐसे में सोशल मीडिया पर भी उन्हें लेकर सवाल उठ रहे हैं. गुरनूर बरार को मौका मिला है, जो राष्ट्रीय टीम के साथ उनका पहला विदेशी दौरा होगा लेकिन कई प्रशंसक सिराज की अनुपस्थिति पर सवाल उठा रहे हैं. सिराज ने भारत के लिए 50 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 76 विकेट हैं.

हर्ष दुबे

हर्ष दुबे ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में डेब्यू किया था. धर्मशाला में अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 3 विकेट लिए, चेन्नई में तीसरे वनडे में उन्होंने 1 विकेट लिया. उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए जगह नहीं मिल सकी.

यह भी पढ़ें- आयरलैंड टी20 सीरीज से बाहर हुआ यह भारतीय गेंदबाज, बीसीसीआई ने दी जानकारी; जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

प्रिंस यादव

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया गया था. उन्होंने लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए थे. चेन्नई में उन्होंने 1 विकेट लिया. वह इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम से भी बाहर हैं.

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत लंबे समय से भारतीय वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, उन्होंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच अगस्त 2024 में खेला था. इंग्लैंड दौरे पर भी उन्हें नजरअंदाज किया गया था. उन्होंने भारत के लिए 31 वनडे मैचों की 27 पारियों में 871 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- 6,6,6,6,6…वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, 11 गेंदों में जड़ा ‘ऐतिहासिक’ अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम

शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस के आधार पर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *