भारत बनाम आयरलैंड: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं ये 2 खिलाड़ी भी आयरलैंड के खिलाफ कर सकते हैं टी20 डेब्यू

भारतीय क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर के रूप में नए कप्तान के साथ अपने टी20 सफर की नई शुरुआत करने जा रही है. आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली 2 मैचों की टी20 सीरीज को लेकर पूरा देश उत्साहित है, वजह हैं वैभव सूर्यवंशी! वह इस सीरीज में खेलकर इतिहास रच सकते हैं, क्योंकि फिलहाल भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. वैभव ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. हालांकि, सिर्फ वह ही नहीं, इस सीरीज में 2 और खिलाड़ी हैं जो टी20 डेब्यू कर सकते हैं.

भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज होगी. पहला मैच शुक्रवार, 26 जून को और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। दोनों मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होंगे. वैभव सूर्यवंशी ने आखिरी बार भारत ए के लिए त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल श्रीलंका ए के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 11 गेंदों में अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया था. वह शानदार फॉर्म में हैं, फैंस अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इसी फॉर्म को देखने के लिए उत्सुक हैं।

वैभव किसकी जगह खेलेंगे?

भारत के पास अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन के रूप में 3 शीर्ष श्रेणी के सलामी बल्लेबाज हैं, जो लंबे समय से खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर के सामने दुविधा होगी कि वैभव सूर्यवंशी की जगह किसे खिलाया जाए. हालाँकि, जिस तरह की प्रतिभा वह प्रदर्शित कर रहे हैं, उसे देखते हुए अगर उनकी जगह किसी को लिया जाता है तो कोई आलोचना नहीं होगी। वैभव ने आईपीएल 2026 में एमवीपी और ऑरेंज कैप के साथ सर्वाधिक छक्के लगाने का पुरस्कार जीता।

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने लिए सात वचन, सामने आई शादी की पहली तस्वीर; वीडियो भी वायरल

प्रिंस यादव भी कर सकते हैं शुरुआत

इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के अलावा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया है. गेंदबाजी कोच ने प्रिंस के बारे में कहा था कि वह टीम सेटअप में फिट हो गए हैं, उन्हें ऐसा नहीं लग रहा था कि राष्ट्रीय टीम के साथ यह उनका पहला कैंप है.

प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में एलएसजी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था, वह पावरप्ले में बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे थे. उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- इन 3 खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, प्लेइंग इलेवन में मिल सकता है बड़ा मौका

ये खिलाड़ी भी कर सकता है डेब्यू

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यांश शेडगे भी डेब्यू कर सकते हैं. 23 साल के इस ऑलराउंडर को चोट के कारण बाहर हुए नितीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया गया है. उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है. उन्होंने श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज में भारत ए के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *