भारत बनाम आयरलैंड: क्या वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 में खेलेंगे? शर्मनाक हार के बाद उठ रही मांग; गौतम गंभीर पर भड़के फैंस

भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 हार गई, जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने के फैसले की कड़ी आलोचना हो रही है. लोग हेड कोच गौतम गंभीर के साथ-साथ कप्तान श्रेयस अय्यर की भी आलोचना कर रहे हैं. इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन का बड़ा स्कोर बनाया, जवाब में टीम इंडिया 148 रन पर सिमट गई.

शुक्रवार को बेलफास्ट में इतिहास रचा गया, आयरलैंड ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में भारत को हराया. गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत के बाद टीम इंडिया ने बीच के ओवरों में खूब रन लुटाए, प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में 27 रन दिए. हालांकि टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर नजर डालें तो 183 का लक्ष्य ज्यादा नहीं था, लेकिन आयरलैंड के गेंदबाजों के सामने स्टार बल्लेबाज फेल हो गए. मैच से पहले ऐसी उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब शर्मनाक हार के बाद इसकी आलोचना हो रही है.

क्या वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 में खेलेंगे?

सोशल मीडिया पर फैंस मांग कर रहे हैं कि वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में डेब्यू करना चाहिए. हालांकि मांग पहले भी थी, लेकिन प्रबंधन ने उन खिलाड़ियों को बाहर करना सही नहीं समझा जो पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. अब जब टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप हो गया तो फैंस को उम्मीद है कि 15 साल के ओपनर को दूसरे मैच में खिलाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने हार का ठीकरा किस पर फोड़ा? जानिए आयरलैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान ने क्या कहा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किए जाने पर हैरानी जताई. वहीं कई लोगों ने गौतम गंभीर पर अपना गुस्सा निकाला.

यह भी पढ़ें- भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानिए आयरलैंड के खिलाफ क्यों और कैसे खत्म हुई बादशाहत

कब है दूसरा टी20?

भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 रविवार 28 जून को है. यह मैच भी बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *