आयरलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम 0-2 से सीरीज हार गई, जिसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर आलोचना के निशाने पर हैं। वैभव सूर्यवंशी को न खिलाने, सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाने और कई अन्य कारणों को लेकर फैन्स उन्हें घेर रहे हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर का बड़ा बयान आया है. उन्होंने वो गलती बताई है जो टीम इंडिया इस वक्त कर रही है.
संजय मांजरेकर ने गौतम गंभीर का नाम लिया और बताया कि उनकी कोचिंग में भारतीय टीम इस वक्त क्या गलतियां कर रही है. उन्होंने मुश्किल पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों की विफलता के बारे में भी बात की और शुबमन गिल जैसे खिलाड़ियों को टी20 टीम में वापस लाने की बात कही.
बहुत सारे ऑलराउंडर
संजय मांजरेकर के मुताबिक, भारतीय टीम में बहुत सारे ऑलराउंडर हैं, जबकि हमें शुद्ध मध्यक्रम बल्लेबाज की जरूरत है। उन्होंने लिखा
यह पहले बहुत कम था…गंभीर के तहत, यह बहुत अधिक है। ‘ऑलराउंडर्स’. भारत को एक शुद्ध मध्यक्रम बल्लेबाज की जरूरत है!
– संजय मांजरेकर (@sanjaymanjrekar) 28 जून, 2026
यह भी पढ़ें- T20I में पहली गेंद पर छक्का, प्रिंस यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
मैच के बाद पैनल से चर्चा में संजय मांजरेकर ने कहा, “शुभमन गिल टी20 बल्लेबाज बन गए हैं, उनका आईपीएल भी शानदार रहा. मैं कप्तानी की बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन उनके जैसे खिलाड़ियों को धीरे-धीरे टी20 में वापस लाना चाहिए क्योंकि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर खेलते हैं. जैसा कि हमने इंग्लैंड और विदेशी दौरों पर देखा है.”
यह भी पढ़ें- ‘गौतम गंभीर, हम आपको कभी अपना कोच नहीं बनाएंगे…’ आयरलैंड से हार के बाद इस क्रिकेट बोर्ड ने उड़ाया मजाक
टीम इंडिया अब आयरलैंड से इंग्लैंड जाएगी, जहां भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. पहला मैच 1 जुलाई को है. इस सीरीज के बाद दोनों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी, जिसमें विराट कोहली की वापसी होगी. कोहली चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर थे, उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और इंग्लैंड में हैं.






Leave a Reply