बिहार में राजद के बाद अब जदयू ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाने की मांग की है. जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाया जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता भी यही चाहती है. पंकज मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार 20 साल तक बिहार के सीएम रहे. उनसे पहले केंद्र में मंत्री थे, इसलिए उनके अनुभव का लाभ लिया जाना चाहिए।
यही उचित सम्मान होगा- जदयू विधायक
जेडीयू विधायक ने कहा, “सुना है कि मोदी कैबिनेट का विस्तार होगा. नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री रह चुके हैं. इसलिए उन्हें डिप्टी पीएम बनाया जाना चाहिए. यही उचित सम्मान होगा.”
‘अपराधी था भरत तिवारी, पाकिस्तान में थे हथियार…’, भोजपुर एनकाउंटर पर बीजेपी नेता का बड़ा बयान
नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी पीएम- राजद
इससे पहले राजद के वरिष्ठ नेता मुकेश रोशन ने कहा कि नीतीश कुमार को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि कृषि और रेलवे जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय नीतीश कुमार को दिए जाने चाहिए और उन्हें उपप्रधानमंत्री भी बनाया जाना चाहिए. राजद नेता ने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात होगी.
नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य हैं
दरअसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट विस्तार की अटकलें चल रही हैं. ऐसे में जेडीयू ने मौका देखकर नीतीश कुमार का नाम उछाल दिया है. नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं और जेडीयू की कमान उनके हाथ में है. उनके बेटे निशांत कुमार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं.
आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल 2026 को बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। 10 अप्रैल को राज्यसभा के लिए चुने गए। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. सम्राट चौधरी का सीएम बनना बीजेपी के लिए बड़ी बात थी क्योंकि पहली बार पार्टी को राज्य में यह पद मिला था.
पटना मेट्रो का विस्तार आज से, मलाहीपकड़ी तक शुरू होगी सेवा, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन






Leave a Reply