IND vs ENG T20: अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक अर्धशतक, तो श्रेयस अय्यर ने जड़ा टी20 का सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने 189 रन बनाये

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 189 रन बनाए हैं. यह मैच चेस्टर ली स्ट्रीट पर खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए. शुरुआती दो विकेट सिर्फ 6 के स्कोर पर खोने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और बड़ा स्कोर खड़ा किया. श्रेयस अय्यर ने 68 रन बनाए.

6 पर गिरे 2 विकेट, फिर अभिषेक का तूफान

भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग की. सैमसन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए, वहीं इशान किशन की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. ईशान बिना खाता खोले रन आउट हो गए. इस तरह भारत ने सिर्फ 6 के स्कोर पर 2 विकेट खो दिए थे. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने कहर बरपाया और 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अभिषेक ने इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया.

कप्तान श्रेयस का पहला अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने कप्तान के रूप में अपना पहला और करियर का कुल नौवां अर्धशतक लगाया। अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 38 गेंदें लीं, जो उनके व्यक्तिगत टी20 करियर का सबसे धीमा अर्धशतक है. अय्यर ने इस पारी में 47 गेंदों में 68 रन बनाए और 6 चौके और एक छक्का लगाया. वहीं तिलक वर्मा 13 गेंदों में 13 रन ही बना सके.

भारतीय पारी में हर्षित राणा चर्चा का विषय बने, जिन्हें अक्षर पटेल से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. हर्षित खाता भी नहीं खोल सके और स्टंप हो गए।

शिवम दुबे ने भी दिखाया कमाल

शिवम दुबे ने डेथ ओवरों में भी अच्छे फिनिशर की भूमिका निभाई और 21 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद लौटे. शिवम दुबे ने अपनी इस विस्फोटक पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए. दूसरी ओर, जोस बटलर ने टी20 में बतौर विकेटकीपर अपना 100वां शिकार किया है. हर्षित राणा उनका 100वां शिकार बने.

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *