बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. एक बार फिर उन्हें लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. चर्चा है कि जल्द ही मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है और नीतीश को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है. हालाँकि, इस संभावित विस्तार की तारीख या नाम अभी तक स्पष्ट नहीं है।
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों और नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा के बीच राजद की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. राजद के वरिष्ठ नेता मुकेश रोशन ने कहा, ”नीतीश कुमार को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, नीतीश को रेलवे, कृषि जैसे बड़े मंत्रालय मिलने चाहिए, उन्हें उपप्रधानमंत्री भी बनाया जाना चाहिए.”
बिहार के लिए गौरव की बात-मुकेश रोशन
राजद नेता मुकेश रोशन ने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने को बिहार के लिए गौरव की बात बताया है. उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही मोदी कैबिनेट का विस्तार होगा. विधानसभा चुनाव नीतीश के नाम पर लड़ा गया, उनके नाम पर एनडीए को भारी जनादेश मिला लेकिन अगर उन्हें सीएम की कुर्सी से हटाया गया तो कम से कम उन्हें उचित सम्मान तो मिलना ही चाहिए.
मुकेश रोशन ने कहा, “लालू और नीतीश दोनों की राजनीतिक पृष्ठभूमि समाजवादी आंदोलन से जुड़ी रही है। इसलिए हमें नीतीश की चिंता है। हालांकि, यहां गठबंधन नीतीश के साथ नहीं बल्कि हमारे साथ होगा। जेडीयू को तुरंत नीतीश को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए। जेडीयू भी चाहती है कि केंद्र में नीतीश की बड़ी भूमिका हो, इसलिए मंगलवार (30 जून) को डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नीतीश के केंद्र में मंत्री बनने के सवाल पर खुलकर बात नहीं की।
डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने क्या कहा?
डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि चर्चा तेज है, मध्यम है या धीमी है ये तो आप लोग ही जानते हैं. मुझे कुछ पता नहीं क्या हो रहा है. ऐसी चर्चाएं आप लोगों से ही सुनते हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बीस वर्षों में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं.
आपको बता दें कि 2005 में बिहार के मुख्यमंत्री बनने से पहले नीतीश कुमार केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं. रेलवे समेत कई बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है. ऐसी अटकलें अब जोर पकड़ रही हैं. हालांकि जेडीयू खुलकर कुछ नहीं बोल रही है.
औरंगाबाद में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन नहर में गिरी, 13 घायल, तीन की हालत गंभीर.






Leave a Reply