सीएसके या केकेआर? हार्दिक पंड्या की ट्रेड को लेकर दोनों टीमों के बीच छिड़ी जंग, काशी विश्वनाथन ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या के नाम को लेकर ट्रेड की खबरें सुर्खियों में हैं. खबरों की मानें तो मुंबई इंडियंस से उनके अलग होने की खबर के बाद 7 आईपीएल फ्रेंचाइजी उन्हें टीम में शामिल करने की कोशिश कर रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग चल रही है. इन विवादों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. काशी विश्वनाथन ने सभी खबरों को समय से पहले बताया और कहा, ‘हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर हमने अभी तक किसी भी मामले पर चर्चा नहीं की है. सीज़न आने पर ही इस पर चर्चा होगी, जो साल 2026 ख़त्म होने के बाद ही संभव हो पाएगा.

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन वैभव सूर्यवंशी: ‘सिर्फ 6 रन…’ आखिर कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे संजू सैमसन? वैभव सूर्यवंशी की ‘प्लेइंग-11’ में होने वाली है एंट्री!

अमेरिका में खेले जाने वाले टी20 मेजर लीग क्रिकेट का आयोजन 18 जुलाई तक होना है. इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स की सहायक फ्रेंचाइजी टेक्सास चेन्नई सुपर किंग्स हिस्सा ले रही है, जिसके चलते चेन्नई की मैनेजमेंट टीम इसमें व्यस्त है.

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर बाकी टीमों ने हार्दिक को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह ट्रेड इसलिए भी अहम होगा क्योंकि आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन खराब रहा था. टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर रही. जबकि आईपीएल 2025 में टीम 10वें स्थान पर रही थी. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और टी20 में उनके खुद के प्रदर्शन को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में गुजरात टाइटंस को दो बार फाइनल में ले जाने और एक बार जीत दिलाने वाले हार्दिक को चेन्नई टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है.

इस ट्रेड मामले को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है. पिछले साल ही हमने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड देखा था. जब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को सीएसके में शामिल किया गया और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा राजस्थान रॉयल्स में चले गए.

हार्दिक पंड्या और उनकी टीम के लिए आईपीएल 2026 सीजन भले ही बेहद निराशाजनक रहा हो, लेकिन सभी टीमें इस वक्त दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने की होड़ में हैं।

ये भी पढ़ें- ‘पैंट उतार रहे हैं…’, वैभव सूर्यवंशी पर बोलते हुए रवि शास्त्री ने क्या कहा, वायरल हुआ वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *