ईरान में माहौल गर्म है. जिधर देखो उधर मातम ही मातम है. वजह है सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी. उनके ताबूत को लोगों के लिए अंतिम दर्शन के तौर पर रखा गया है. दुनिया भर से लोग ईरान पहुंच रहे हैं.
ईरान के लोग अपने पसंदीदा नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं. ईरान की सरकारी मीडिया ने एक वीडियो भी जारी किया है. सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें भी सामने आई हैं. कई वीडियो में लोग उनके ताबूत की ओर स्कार्फ फेंकते नजर आ रहे हैं. ताकि उसके ताबूत को छुआ जा सके.
खामनेई के ताबूत के साथ 14 महीने की पोती का ताबूत भी रखा गया
सबसे भावुक दृश्य देखने को मिला है, जिसमें श्रद्धांजलि देने वाले लोगों में उनके दामाद, उनकी बड़ी बेटी, 14 महीने की पोती और ईरान के नए नेता मोजतबा खामेनेई की पत्नी का ताबूत भी शामिल है. जो भी इस दृश्य को सुन या देख रहा है वह भावुक हो गया है. खामेनेई के पास ही 14 महीने की बच्ची का ताबूत रखा गया है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे ताबूत के सामने उन लोगों की तस्वीरें रखी हुई हैं जो अमेरिकी हमले में मारे गए थे.
28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान को निशाना बनाया. इस हमले में सुप्रीम लीडर समेत कई लोग मारे गए. इसके बाद से मध्य पूर्व में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है. ये सीन काफी इमोशनल हैं.
राष्ट्रपति पेजेशकियन बेहद भावुक दिखे
ग्रैंड मोसल्ला जहां ये ताबूत अंतिम संस्कार के लिए रखे गए हैं, उससे जुड़े एक वीडियो में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान बेहद भावुक नजर आ रहे हैं. उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान कई जनरल भावुक भी नजर आ रहे हैं. हर किसी की आंखों में अपने पसंदीदा नेता के लिए आंसू हैं.
यह भी पढ़ें- IndiaMuslim Population 2050: 2050 तक भारत में कितनी होगी मुसलमानों की आबादी, आबादी में कितनी होगी हिस्सेदारी?
ताबूत पर लाल झंडा लपेटा गया
ताबूत के ऊपर एक लाल झंडा लपेटा गया है। इसके अलावा इस पर हुसैन लिखा हुआ है. यह सफ़ेद अक्षरों में लिखा गया है. यह इस्लाम का आदर्श वाक्य है. यह लाल झंडा कर्बला में इमाम हुसैन की कब्र पर लहराता रहा है। इन तस्वीरों में ताबूत पर खामनेई की पगड़ी भी नजर आ रही है. आपको बता दें, ईरान की ओर से औपचारिक तौर पर अंतिम श्रद्धांजलि शनिवार को दी जाएगी। खामनेई के पोस्टर पूरे तेहरान में लगे हुए हैं. इससे पता चलता है कि ईरान किस तरह अपने पसंदीदा नेता को अंतिम विदाई देने के लिए तैयार है.
खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए ईरान की महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची हैं. कई तस्वीरों में महिलाएं इन ताबूतों को देखकर खुद को रोक नहीं पा रही हैं और भावुक हो गई हैं. उनकी आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- संविधान संशोधन: संविधान में संशोधन कैसे होता है, किन लोगों की अनुमति की आवश्यकता होती है?






Leave a Reply